Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने किया सैन्यधाम हेतु चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखण्ड में 5वें धाम के रूप में सैन्यधाम के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने आज सैन्यधाम हेतु चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर साथ में चल रहे राजस्व, वन, सैन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने सैन्यधाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सैन्यधाम हेतु आवंटित भूमि का म्यूटेशन और हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्रता से पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों के साथ स्थल का मौका मुआयना करते हुए वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा इस सम्बन्ध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। सम्बन्धित अधिकारियों ने भूमि के सर्वे और सीमांकन का विवरण प्रस्तुत करते हुए सैन्यधाम की कार्य प्रगति से अवगत कराया गया। उन्होंने इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी सदर देहरादून को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सैन्यधाम के निर्माण की प्रगति तेजी से बढाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को सैन्यधाम हेतु चयनित भूमि पर निर्माण कार्य के सम्बन्ध में सभी पहलुओं पर विस्तृत मंथन करते प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।

सैन्यधाम हेतु चयनित भूमि के स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामसभा से अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा एलएमसी का प्रस्ताव तत्काल तैयार करने के निर्देश उप जिलाधिकारी सदर व तहसीलदार सदर को दिये। उन्होंने भूमि के म्यूटेशन एवं सीमांकन के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश देते हुए सैन्यधाम हेतु आरक्षित 4 हैक्टेयर भूमि के नक्शे, खसरे का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं वन विभाग की टीम द्वारा पूर्व में किये गये भ्रमण की संयुक्त आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर एवं प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी को कहा। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को सैन्यधाम हेतु अधिग्रहण की गयी भूमि में यथाशीघ्र हस्तांतरण की कार्यवाही करते हुए, जिन लोगों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है से सहमति प्राप्त करते हुए यथाशीघ्र अग्रिम कार्यवाही प्रारम्भ की जाय। उन्होंने कहा कि यह माननीय प्रधानमंत्रीजी का ड्रीम प्रोजैक्ट देश के 5वें धाम सैन्यधाम के निर्माण में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी कहकंशा खान, उप जिलाधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल, तहसीलदार सदर दयाराम, सैन्य प्रशसन एवं यूरोकेम के प्रबन्धक सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!