Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने नेशनल एचीवमेंट सर्वे के लिए स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा चलाई जाने हेतु कुमाऊँ मण्डल के समस्त शिक्षाधिकारियों को किया निर्देशित

गुरू द्वारा जो शिक्षा दी जाती है वह हमारे जीवन के लिए सर्वश्रेष्ठ होती है : बंशीधर तिवारी

एक माह के भीतर सभी जनपद बाल वाटिका के लक्ष्यों को पूर्ण करें : बंशीधर तिवारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 दिसम्बर 2022, मंगलवार, हल्द्वानी। महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज, हल्द्वानी में कुमाऊँ मण्डल के अपर निदेशक माध्यमिक, प्रारम्भिक के साथ ही समस्त शिक्षाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कुमाऊँ मण्डल के समस्त शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनएएस (नेशनल एचीवमेंट सर्वे) के लिए स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा चलाई जाए तथा कक्षा 3 से कक्षा 8 तक विज्ञान विषय को अंग्रेजी में करने से आ रही परेशानियों को देखते हुये विस्तृत समीक्षा की।

महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने शिक्षाधिकारियों को कहा कि सभी शिक्षकों प्रेरित करेें कि बच्चों की अतिरिक्त कक्षाओं को लगाया जाए जिससे बच्चों में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। इसके लिए शिक्षकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जायेगा। उन्होंने समीक्षा में बैठक में कहा कि सप्ताह में अभी तक एक दिन दूध मिलता था आने वाले नए साल से बच्चों को सप्ताह में 2 दिन दूध मिलेगा।

महानिदेशक शिक्षा ने कहा कि गुरू द्वारा जो शिक्षा दी जाती है वह हमारे जीवन के लिए सर्वश्रेष्ठ होती है। इसके लिए गुरूओं को नि:स्वार्थ भावना और पूर्ण समर्पण से अपने विचारों को बच्चों तक पहुँचाना उनका कर्तत्य है। उन्होंने कहा बच्चों के लिए आने वाले बोर्ड परीक्षा के लिए अभ्यास जरूरी है। जब तक बच्चे पूर्व के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करेंगे तो वे परीक्षा में बेहतर परिणाम दे सकते हैं। इसके लिए शिक्षकों को बच्चों को अधिक से अधिक अभ्यास कराना होगा। अभ्यास से ही बच्चों की राइटिंग अच्छी बनेगी वही उनका मानसिक स्तर भी सुधरेगा।

महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विद्यालयों में किचन गार्डन स्थापित है उन किंचन गार्डनों पर केले के पेड़ लगाये जायें। महानिदेशक तिवारी ने सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि कॉलेजों में प्री० मेडिकल एवं प्री० इंजीनियरिंग की तैयारी सम्पूर्ण जनपदों में कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 तक राज्य के समस्त विद्यालयों के भवनों को सुदृढ़ किया जाए, इसके लिए सभी शिक्षाधिकारी अपने-अपने स्कूलों के भवनों की अद्यतन स्थिति से अवगत करायें।

उन्होंने जिलाशिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक माह के भीतर सभी जनपद बाल वाटिका के लक्ष्यों को पूर्ण करें। उधमसिहं नगर में 50, नैनीताल में 30, चम्पावत में 8 पिथौरागढ़ में 15 व अल्मोड़ा में 40 बाल वाटिकायें बनाई जानी हैं।

इस अवसर पर अपर निदेशक माध्यमिक लीलाधर व्यास, अजय नौडियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक जुकरिया, गजेन्द्र, सत्यनारायण, जितेन्द्र सक्सेना, रमेश चन्द्र आर्य जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चन्द्र के साथ ही शिक्षा महकमे के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!