Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्ड

24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के प्रतिनिधियों से बातचीत भी करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर 24 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायतों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली कुछ ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के प्रतिनिधियों से बातचीत भी करेंगे। इसके अलावा पंचायतों के लिए ई-ग्राम स्वराज एप्लीकेशन के अलावा पायलट आधार पर उत्तराखंड समेत देश के आठ राज्यों में चलने वाली स्वामित्व योजना की लांचिंग भी करेंगे।

अपर सचिव पंचायतीराज एचसी सेमवाल ने केंद्रीय पंचायतीराज मंत्रलय के सचिव सुनील कुमार के पत्र के हवाले से उक्त जानकारी दी है। प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को सुबह 11 से 12 बजे तक सीधे प्रसारण के जरिये पंचायतों से रूबरू होंगे। उत्तराखंड में पंचायतीराज विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पीएम कार्यक्रम के तहत इसमें त्रिस्तरीय पंचायतों की भागीदारी कराएं।

बताया कि पंचायतों से संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ई-ग्राम स्वराज एप की लांचिंग करेंगे। इससे पंचायतों में एक ही एकीकृत एप रहेगा, पहले विभिन्न कार्यों व योजनाओं के लिए 11 एप संचालित किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार आठ राज्यों उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा व कर्नाटक में पायलट आधार पर स्वामित्व योजना शुरू करने जा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री इसकी लांचिंग भी करेंगे।

योजना के तहत पंचायतों का राजस्व विभाग और सर्वे आफ इंडिया द्वारा ड्रोन से सर्वे कराया जाएगा। इससे पंचायतों में भूमि, आवासीय स्थिति समेत अन्य मसलों पर तस्वीर साफ हो सकेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर ही उल्लेखनीय कार्य करने वाली पंचायतों को दिए जाने वाले विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा भी की जाएगी।

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें सभी विधायक

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कोरोना महामारी से सजग रहने के मद्देनजर सभी विधायकों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का आग्रह किया है। साथ ही विधायकों से यह भी कहा है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बीते रोज सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों और विधान परिषदों के सभापतियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सुझाव दिया था कि सभी विधायकों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना चाहिए। इस क्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी विधायकों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि वे इस एप को डाउनलोड करें। यह एप अपने आसपास आने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के बारे में सावधान करता है। खतरे के स्तर को भी बताता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!