Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बेरीनाग का आदमखोर गुलदार शिकारी जॉय हुकिल की गोली से मारा गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2020, सोमवार, पिथौरागढ़।  उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग में देर रात आतंक का पर्याय बना आदमखोर गुलदार शिकारी की गोली से ढेर हो गया। इस आदमखोर गुलदार द्वारा क्षेत्र में कहर बरपाते हुए पिछले माह एक छह साल की मासूम को अपना निवाला बनाया गया था जिसे राज्य के मशहूर शिकारी जाय हुकिल की गोली का निशाना बनना पड़ा और वह पहली ही गोली में मारा गया।
गौरतलब है कि विगत 7 अक्टूबर की शाम 6.15 बजे बेरीनाग के भट्टी गांव निवासी भगतराम की 6 वर्षीय बेटी हिमानी को घात लगाकर बैठा गुलदार घर के आंगन से उठाकर ले गया था, जिसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर बच्ची का शव बरामद हुआ। उक्त घटना से बच्चे के परिजनों समेत पूरे गांव में दहशत व आक्रोश बना हुआ था। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग द्वारा क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ ही गुलदार को आदमखोर घोषित कर शिकारियों की टीम को बुला लिया गया था। जिसके बाद राज्य के मशहूर शिकारी जॉय हुकिल घटनास्थल के आसपास डेरा डाले हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात उन्हे सफलता मिली और आदमखोर उनकी गोली से ढेंर हो गया। शिकारी जॉय हुकिल ने बताया कि वह विगत 4 नवंबर से घटनास्थल के आसपास डेरा डाले हुए थे, उन्होंने बताया रविवार को घटनास्थल के आसपास सर्चलाइट के माध्यम से गश्त की जा रही थी कि रात्रि 9.20 पर उक्त गुलदार दिखाई दिया और वह पहली गोली में ढेर हो गया। उन्होंने बताया मारा गया गुलदार मादा है जिसकी उम्र लगभग 7 वर्ष है। बहरहाल आदमखोर गुलदार के खात्मे के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली हैै।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!