Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राजभवन में ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने राज्यपाल लेफ्टि. जनरल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च 2022, गुरूवार, बेंगलुरु। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बुधवार को राजभवन में ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने नीरज को बधाई दी और उनकी उपलब्धि को सराहा। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी उपस्थित थे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से हडको क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख संजय भार्गव ने भेंट की। राज्यपाल को संजय भार्गव ने राज्य के विकास में हडको से वित्त पोषित विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रस्तुति दी। साथ ही भविष्य में विकास को केंद्र में रखकर क्रियान्वित की जाने वाली विभिन्न आवास व ढांचागत विकास परियोजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि हडको भविष्य में राज्य के विकास में सक्रिय योगदान देगा। राज्यपाल ने स्वच्छ भारत अभियान एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अंतर पालीटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिता की दो सौ मीटर दौड़ में महिला वर्ग से राजकीय पालीटेक्निक जैंती की रूचि पंत और पुरुष वर्ग से राजकीय पालीटेक्निक बड़कोट के प्रवेश चौहान पहले स्थान पर रहे।

महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज में चल रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को कई खेल स्पर्धाएं आयोजित हुई। दो सौ मीटर दौड़ के महिला वर्ग में नरेंद्रनगर की पायल नेगी दूसरे और अल्मोड़ा की खुशबू बिष्ट तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में खटीमा के अमित सिंह दूसरे और आमवाला के दीपक तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर पुरुष वर्ग में राजकीय पालीटेक्निक नैनीताल के गौरव बिष्ट पहले, चंपावत के नितिन दूसरे और गौचर के साहिल तीसरे स्थान पर रहे।

आइआरडीटी आडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह नृत्य में रुड़की पहले, द्वाराहाट दूसरे और गौचर तीसरे स्थान पर रहा। एकल नृत्य में द्वाराहाट पहले, गौचर दूसरे और रुड़की तीसरे स्थान पर रहे। समूह गान में द्वाराहाट पहले, काशीपुर दूसरे और रुड़की तीसरे स्थान पर रहे। समापन पर मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा के सचिव नितेश कुमार झा ने सभी विजेताओं व उप विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग के निदेशक हरि सिंह, अपर निदेशक आरपी गुप्ता, सचिव देशराज, परीक्षा नियंत्रक राजीव सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!