Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

ओखलकाण्डा की टेली मेडिसिन सेवा शीघ्र होगी बहाल – जिलाधिकारी सविन बंसल ने एम्स ऋषिकेश से कराया सम्बद्ध

ओखलकाण्डा एवं बेतालघाट में टेली मेडिसिन व्यवस्थाओं पर सारा व्यय जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा वहन।

बेतालघाट भी ओखलकाण्डा की तरह दुर्गम ईलाका है, जहाॅ पर भी टेली मेडिसिन सेवा की जरूरत है।                                                                                 …………… जिलाधिकारी सविन बंसल

नैनीताल, 17 नवम्बर 2019 (सूचना) । तकनीकी तौर पर ओखलकाण्डा के दुर्गम ईलाके में कुछ समय पहले शुरू हुई टेलीमेडिसिन सेवा को बहाल करने के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने अपनी प्राथमिकता में शामिल किया हुआ है। श्रीनगर मेडिकल काॅलेज से सम्बद्ध ओखलकाण्डा की टेली मेडिसिन सेवा तकनीकी कारणों से प्रभावी नहीं हो पा रही है। ओखलकाण्डा की टेली मेडिसिन सेवा को जिलाधिकारी ने एम्स ऋषिकेश से सम्बद्ध कराया है। यह सेवा आने वाले दिसम्बर से एम्स से लिंक होकर कार्य करने लगेगी। इससे पहले ओखलकाण्डा टेली मेडिसिन सेवा को 20 नवम्बर से सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी से जोड़कर क्रियाशील किया जाएगा। इस सम्बन्ध में एसटीएच के चिकित्साधीक्षक डाॅ. अरूण जोशी ने जन स्वास्थ्य के मद्देनज़र रूचि दिखाते हुए अपनी सहमति जिलाधिकारी से व्यक्त की है। जिलाधिकारी ने बताया कि फोरी तौर पर ओखलकाण्डा के लोगों को एसटीएच के जरिये टेली मेडिसिन सेवा का लाभ मिलने लगेगा तथा स्थायी लाभ एम्स के जरिये आने वाले दिसम्बर महीने से मिलने लगेगा।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि जिले का बेतालघाट भी ओखलकाण्डा की तरह दुर्गम ईलाका है, जहाॅ पर भी टेली मेडिसिन सेवा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेतालघाट क्षेत्र के लोगों को भी इस सेवा का लाभ मिले, इस दिशा में भी उन्होंने कदम बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए केअर एक्सपर्ट टेक्नोलोजी लि.गुड़गाॅव से करार हो गया है। छः माह बाद बेतालघाट क्षेत्र में भी ज्योलीग्रांट चिकित्सालय के माध्यम से स्थायी सेवा मिलने लगेगी। ओखलकाण्डा एवं बेतालघाट में टेली मेडिसिन व्यवस्थाओं पर सारा व्यय जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा।
स्मीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी के एस टोलिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. भारती राणा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. रश्मि पन्त, डाॅ. टी के टम्टा के अलावा चिकित्साधीक्षक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओखलकाण्डा डाॅ. शैलेन्द प्रताप सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भाष्कर कुनियाल, मदन मेहरा, अनूप बमोला आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!