Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डनैनीताल

विशेष कार्याधिकारी ललित मोहन आर्य ने भीमताल में विभिन्न विभागों के साथ की समीक्षा बैठक

विशेष कार्याधिकारी आर्य ने सभी विभागाध्यक्षों को दिए निर्देश, ‘वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व बजट का शतप्रतिशत उपयोग कर लिया जाए’

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 फ़रवरी 2023, शुक्रवार, भीमताल/नैनीताल। विशेष कार्याधिकारी कार्यक्रम क्रियान्वयन उत्तराखण्ड शासन ललित मोहन आर्य ने शुक्रवार को विकास भवन भीमताल में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद में सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही बजट ही उपलब्ध के साथ ही व्यय के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी विभागों द्वारा दी गई। उन्होंने आर्य ने बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व बजट का शतप्रतिशत उपयोग कर लिया जाए।

समीक्षा के दौरान विशेष कार्याधिकारी कार्यक्रम क्रियान्वयन उत्तराखण्ड शासन ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन विकास योजना वीरचंद गढ़वाली, दीनदयाल होमस्टे, समाज कल्याण विभाग, पेंशन योजना एवं अन्य चलाई जा रही योजनाओं के साथ ही कृषि विभाग द्वारा जनपद में चलाई जा रही मडुवा फसलों पर प्रोत्साहन जैविक, किसानों की आय दोगुना करना, मुख्यमंत्री कृषक योजना, राष्ट्रीय विकास योजना, बीमा फसल योजना, उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी, फल पौधा रोपण एवं पशु विभाग आदि विभागों की योजनाओं समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान फसल बीमा योजना के लिए अधिक से अधिक किसानों को जागरूक किया जाए ताकि फसल नुकसान होने पर कृषकों उनके फसल की समुचित भरपाई मिल सके।

पर्यटन विभाग द्वारा बताया गया कि कुमाऊँ क्षेत्र के मुख्य मुक्तेश्वर में मंदिरों, भालू गाड़ में जल प्रभाव, जसुली देवी धर्मशाला निर्माण एवं भीमताल में काकर कोट मंदिर चोटी का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। इन पर्यटन स्थलों का सौन्दर्यीकरण हो जाने से जहाँ पर्यटकों की आवागमन बढ़ेगा वही क्षेत्रवासियों की आर्थिकी मजबूत के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

विशेष कार्याधिकारी आर्य ने बैठक में सभी अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना होगा ताकि आम जनमानस को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक संख्या में मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्य कही पर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसे समय पर अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराये ताकि समस्या का समय पर निस्तारण किया जा सके।

बैठक में पीडीडीआरडीए अजय सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप,सीएओ सीएस बिष्ट, वीडीओ एलडी आर्य, डीडीओ गोपाल गिरी, अपर अर्थ संख्याधिकारी डॉ० एमएस नेगी, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!