Breaking News :
>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
खेल-जगत

वनडे विश्व कप-2023 : भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला आज 

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 29 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का छठा मैच इंग्लैंड के साथ है। भारतीय टीम इस विश्व कप में शानदार लय में चल रही है और अजेय रहते हुए लगातार पांच मैच जीत चुकी है। अंक तालिका में भी भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड की कहानी भारत से ठीक उलटी रही है। 2019 में विश्व चैंपियन बनने वाली टीम इस विश्व कप में अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। इंग्लैंड को पांच मैच में सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। यह जीत भी बांग्लादेश के खिलाफ मिली थी।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के अलावा अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ भी इंग्लैंड को हार झेलनी पड़ी है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से वनडे क्रिकेट खेलने के नए अंदाज का इजाद करने वाली इंग्लैंड की टीम इस विश्व कप में पूरी तरह फेल रही है। इंग्लैंड के बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में विफल रहे हैं। वहीं, भारतीय पिचों के हिसाब से गेंदबाज खुद को नहीं ढाल सके और विपक्षी टीमें आसानी से इंग्लैंड के खिलाफ रन बना रही हैं।

इतिहास, रिकॉर्ड और दोनों टीमों के खिलाड़ियों की क्षमताओं के आधार पर भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर होनी चाहिए। हालांकि, मौजूदा फॉर्म के आधार पर कहा जाए तो भारतीय टीम बड़ी आसानी से यह मैच जीत लेगी।

भारत ने इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया है। वह जीत के क्रम को बरकरार रखने के लिए लखनऊ में उतरेगा। इंग्लैंड की बात करें तो गत विजेता टीम की हालत खराब है। उसका कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं है। गेंदबाज भी लय में नहीं हैं। इंग्लैंड की टीम पिछले कुछ मैचों से दो-तीन बदलावों के साथ उतर रही है। इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने हराया था। उसके बाद उसने बांग्लादेश को हराकर वापसी की, लेकिन फिर हार का क्रम शुरू हुआ। उसे अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने भी हरा दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!