Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
खेल-जगत

वनडे विश्व कप-2023 में भारत की लगातार सातवीं जीत

सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बनी भारत 

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 नवम्बर 2023, शुक्रवार, नई दिल्ली। भारत ने विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार (दो नवंबर) को श्रीलंका के खिलाफ 302 रन से जीत हासिल की। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। उसने विश्व कप इतिहास में रनों के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले उसने 2007 में बरमुडा को 257 रन से हराया था। भारत का अगला मुकाबला अब दक्षिण अफ्रीका से रविवार (पांच नवंबर) को होगा।

विश्व कप में ओवरऑल सबसे बड़ी जीत की बात करें तो इस मामले में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है। उसने इसी संस्करण में नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में 309 रन से जीत हासिल की थी। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई। वनडे में भारत के खिलाफ यह उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले इसी साल एशिया कप में वह 50 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

भारत की इस विश्व कप में यह लगातार सातवीं जीत है। उसे एक मैच में भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका को हराया है। उसे अब दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है। दूसरी ओर, श्रीलंका सात मैचों में यह पांचवीं हार है। उसे अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। सेमीफाइनल में उसे पहुंचने के लिए दोनों मुकाबलों में जीत के बाद अन्य देशों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!