Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने किया सचिवालय कूच

नर्सेज भर्ती में फर्जी निवास बनाकर आवेदन करने वालों की होगी जाँच : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 मार्च 2023, शुक्रवार, देहरादून। संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने बृहस्पतिवार को सचिवालय कूच किया। सचिवालय से पहले ही पुलिस ने कूच को रोक लिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई गई। महासंघ ने मुख्यमंत्री को बताया कि नर्सेज भर्ती में दूसरे राज्य के लोग फर्जी निवास प्रमाणपत्र बनाकर आवेदन कर रहे हैं।

इस पर रोक लगाई जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति फर्जी स्थाई निवास से आवेदन करता है तो उसकी जांच की जाएगी। सचिवालय कूच में पूरे प्रदेश के सैकड़ों नर्सिंग बेरोजगारों ने हिस्सा लिया।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरीकृष्ण बिजलवान ने बताया कि नर्सिंग की भर्ती 12 वर्षों बाद आई है।

इसके लिए लोग 134 दिन लगातार एकता बिहार में धरने पर बैठे थे। तीन जनवरी 2023 को 1564 पदों पर विज्ञापन जारी हुआ, इसके बाद श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के संविदा पर काम करने वाले राजस्थान के नर्सिंग आवेदकों की ओर से उच्च न्यायालय में केस दायर कर वहां से प्रोविजनल परमिट ले लिया। वहीं, कुछ लोग फर्जी स्थाई निवास बनाकर आवेदन कर रहे हैं। कूच में रवि सिंह रावत, महिपाल सिंह, पुष्कर सिंह, अरविंद रावत, अरविंद चौहान, जगदीप बिष्ट, प्रीतम, गणेश, नीरज, प्रवीण शामिल हुए।

महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की वार्ता, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री कार्यालय में वार्ता की। इसमें महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजलवान, सचिव गोविंद सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता अलका नेगी, हेमा आर्य, मीनाक्षी ममगाईं मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि कोई भी बाहरी व्यक्ति इस भर्ती में नहीं लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!