Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
देश

आज दिल्ली में अपने रूसी समकक्ष से मिलेंगे एनएसए अजीत डोभाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, नई दिल्ली। अफगानिस्तान संकट के बीच देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज दिल्ली में रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(NSA) निकोलाई पेत्रुशेव से मुलाकात की। फिलहाल भारत और रूस के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता चल रही है।

अजीत डोभाल ने पिछले महीने 31 अगस्त को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा के जिम्मेदार ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों की 11वीं बैठक की मेजबानी की थी। इस बैठक में उनके रूसी समकक्ष भी मौजूद रहे। उस बैठक में भारत ने सीमा पार आतंकवाद और समूहों की गतिविधियों का मुद्दा उठाया था। भारत ने कहा कि शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी समूह राज्य समर्थन का लाभ उठाते हैं।

दोनों शीर्ष अधिकारियों के बीच अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से क्षेत्रीय सुरक्षा पर असर के अलावा वैश्विक भूराजनीतिक हालात पर भी चर्चा होने की संभावना। बीते 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के बीच अफगानिस्तान पर वार्ता हुई थी। डोवाल और पेत्रुशेव की मुलाकात को शीर्ष नेताओं की वार्ता के अगले क्रम के रूप में देखा जा रहा है।
अपने समकक्ष अजीत डोभाल के अलावा पत्रुशेव के विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की उम्मीद है। इससे पहले अप्रैल में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दिल्ली का दौरा किया था लेकिन प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं की थी। रूस सुरक्षा परिषद के सचिव जनरल निकोलाई पात्रुशेव भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं।
साउथ ब्लॉक में इस यात्रा को मास्को से एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जो तालिबान के सत्ता में आने और अमेरिका द्वारा अराजक निकास पूरा करने के बाद अफगानिस्तान की स्थिति में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!