Breaking News :
>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

अब नहीं होगी पानी की बर्बादी, ये एप बताएगा कहां है क्या दिक्कत

हल्द्वानी: शहर के दो युवाओं ने लीकेज से होने वाले पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए वेब एप तैयार है। ‘नैनीताल वाटर क्लब’ नाम से तैयार एप की मदद से पानी के लीकेज को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। साल-दर-साल गहराते पेयजल संकट से निपटने में ये तकनीक मददगार साबित हो सकती है।

नैनीताल के सौभाग्य उर्फ दक्ष शर्मा (26 वर्ष) और टिहरी निवासी सचिन उनियाल (24 वर्ष) ने ये एप तैयार किया है। इंटरनेशनल डिजाइन इमेजिनियरिंग एंड एन्वायरमेंटल कोरम (आइडाइक) नाम से काम करने वाले दोनों युवाओं को पर्यावरण संरक्षण व प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए काम करने वाले देशभर के कई विशेषज्ञ भी अपने अनुभव आदान-प्रदान करते हैं। युवाओं का दावा है कि एप की मदद से पानी की बर्बादी काफी हद तक रोकी जा सकती है। साथ ही मॉनीटरिंगग में भी यह सिस्टम मददगार साबित होगा।

झील की बदहाली देख मिला आइडिया 

मूलरूप से चोरगलिया के रहने वाले दक्ष का बचपन नैनीताल में बीता। भारतीय उपनिवेश संस्थान बेंगलूरू से अर्बन प्रैक्टिशनर की पढ़ाई करने वाले दक्ष ने नैनीताल झील को बचपन से देखा है। साल-दर-साल कम होते झील के जलस्तर व पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता न होने से इसका कारण जानने की जिज्ञासा हुई। सचिन के साथ मिलकर इसका अध्ययन किया तो लीकेज प्रमुख कारण के तौर पर उभरा। डेढ़ साल पहले से इस पर काम करना शुरू किया था।

ऐसे काम करता है सिस्टम

यह सिस्टम डाटा उपलब्ध कराने वाले सोर्स पर निर्भर रहता है। सोर्स से पानी के लीकेज की फोटो, वीडियो वाट्सएप या फेसबुक से आइडाइक तक पहुंचती है। एक घंटे के भीतर जानकारी एप पर अपडेट कर दी जाती है। वीडियो, प्रति मिनट पानी का बहाव, जीपीएस से ट्रेस लोकेशन आदि की मदद से पूर्ण तैयारी के साथ मौके पर पहुंच लीकेज जल्दी ठीक किया जा सकता है।

प्रशासन के सामने रखेंगे प्रोजेक्ट 

आइडाइक के दक्ष शर्मा ने बताया कि नैनीताल के तत्कालीन डीएम दीपेंद्र चौधरी को तीन माह पहले उन्होंने प्रोजेक्ट समझाया था। उन्होंने इस पर काम कराने की बात कही थी, लेकिन उनका स्थानांतरण हो गया। उन्होंने कहा अब नए डीएम विनोद कुमार सुमन के साथ प्रोजेक्ट साझा किया जाएगा।

क्या कहते हैं देश में पानी के आंकड़े 

– 54 फीसद क्षेत्र में पानी का जबरदस्त संकट

– 46 बिलियन लीटर पानी रोजाना होता है बर्बाद

– ग्रामीण क्षेत्रों में आधे से अधिक लाइनें बिना मरम्मत पहुंचाती हैं पानी

– 38 मिलियन लोग रोजाना पानी से संबंधित बीमारियों से होते हैं ग्रसित

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!