Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

दून मेडिकल कालेज में अब आँख के अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 27 अप्रैल, 2022, देहरादून। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में अब अल्ट्रासाउंड बायोमाइक्रोस्कापी यानी यूबीएम (आंख का अल्ट्रासाउंड) की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। निजी क्षेत्र में यह जांच डेढ़ से दो हजार रुपये में होती है। जबकि अस्पताल में मरीज को मात्र इसका 364 रुपये शुल्क देना होगा।

दून मेडिकल कालेज में नेत्र रोग में पीजी एवं एमएस कोर्स की मान्यता की तैयारी की जा रही है। प्राचार्य डॉ० आशुतोष सयाना के निर्देशन में विभागाध्यक्ष डा. युसुफ रिजवी एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० सुशील ओझा की टीम इसमें जुटी हैं। जल्द ही राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) की टीम निरीक्षण कर सकती है। ऐसे में विभाग में सुविधा व संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं।

अस्पताल में यूबीएम की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसकी मदद से आंख का ट्यूमर, ग्लूकोमा, आइरिस का पैटर्न, काले मोतिया के विभिन्न प्रकार का पता लगाया जा सकेगा। इसको फोटाग्राफ के माध्यम से देखा जा सकेगा। वहीं, अस्पताल में नेत्र रोगियों के लिए विशेष ओपीडी भी शुरू की गई हैं। रेटीना, कार्निया, न्यूरो आप्थल, बहंगेपन और पलक आदि के इलाज को ओपीडी का संचालन किया जा रहा है।

दून अस्पताल में अब बच्चों के लिए भी दंत चिकित्सा

जितना जरूरी शरीर को स्वस्थ रखना है, उतनी ही जरूरी ओरल हेल्थ भी है। हर उम्र के व्यक्ति को इसका ख्याल रखना चाहिए। बीते कुछ वक्त में इसे लेकर जागरूकता आई है, पर सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में अब भी स्तरीय सुविधाएं नहीं हैं।

ऐसे में अब शहर के प्रमुख सरकारी अस्पताल यानी दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय ने इस ओर सोचना शुरू कर दिया है। यहां दंत चिकित्सा विभाग की सुविधाओं व संसाधनों में बढ़ोतरी की जा रही है। इसी क्रम में अब यहां बाल दंत रोग चिकित्सा शुरू की गई है।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सायना व दंत चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अमित शाह ने बताया कि अस्पताल में आधुनिकतम डेंटल चेयर, एक्स रे आदि सामान स्थापित किया गया है। नई सुविधाओं में बच्चों के दांतों की नसों का इलाज, रूट कैनाल ट्रीटमेंट, फ्लोराइड ट्रीटमेंट, छोटे बच्चों की फिलिंग और सडऩ का बचाव शामिल है।

बाल दंत रोग विशेषज्ञ डॉ० कनिका शर्मा और दंत रोग चिकित्सक डॉ० जसप्रीत कौर यह इलाज रियायती दरों पर करेंगी। जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। डा. सायना ने कहा कि भविष्य में अस्पताल में कई अन्य तरह की उच्च दंत चिकित्सा उपलब्ध करने की कोशिश की जा रही है।

दून मेडिकल कालेज में आइ बैंक की भी स्थापना की जाएगी

दून मेडिकल कालेज में आइ बैंक की भी स्थापना की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसके बाद यहां पर कार्निया ट्रांसप्लांट एवं नेत्रदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। प्राचार्य डॉ० आशुतोष सयाना ने बताया कि आइ क्लेक्शन सेंटर को स्थापित करने के लिए आवश्यक संसाधन व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!