Breaking News :
>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद
आम मुद्देताज़ा खबरेंदेश

अब ऑनलाइन, घर बैठे किया जा सकता है आधार कार्ड में पता अपडेट, जानिए कैसे

 आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2020, सोमवार। मौजूदा समय में आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई सरकारी व निजी कामों में इसका उपयोग होता है। बहुत बार आधार कार्ड धारक को अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर या पते को अपडेट करने की आवश्यकता होती है। आधार कार्ड में गलत पता छप जाने या पुराना पता होने के चलते इसे अपडेट करने की आवश्यकता होती है। कार्डधारक घर बैठे ऑनलाइन ही अपने आधार कार्ड में पता अपडेट कर सकते हैं।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) कार्ड धारकों को पता अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता है। प्राधिकरण ने एक ट्वीट करके इस संबंध में लोगों को जानकारी भी दी है। यूआईडीएआई ने ट्वीट में लिखा, ‘आप अपने आधार कार्ड में बड़ी आसानी से पते को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। आपको इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त करना होगा, लॉग-इन करना होगा और एड्रेस प्रूफ की एक फोटो स्केन कर देनी होगी।’ प्राधिकरण ने इसके लिए एक वीडियो का लिंक भी अपने ट्वीट में डाला है। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में पते को अपडेट करने की क्या प्रक्रिया है।

स्टेप 1. कार्डधारक को सर्वप्रथम  UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ विजिट करना होगा।

स्टेप 2. यहां कार्डधारक को My Adhaar टैब पर जाकर पहले Update your adhaar और फिर Update your address online पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3. इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा। यहां कार्डधारक को Proceed update address टैब पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4. अब स्क्रीन पर फिर एक नया पेज खुलकर आएगा। यहां कार्डधारक को अपना आधार नंबर और कैप्चा डालकर सेंड ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5. अब कार्डधारक को अपने रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। इस ओटीपी को दर्ज करना होगा और लॉग-इन पर क्लिक करना होगा। (ओटीपी प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड से एक सक्रिय मोबाइल नंबर का रजिस्टर्ड होना जरूरी है)

स्टेप 6. अब कार्डधारक को Update address via address proof का विकल्प दिखाई देगा। कार्डधारक को इसे सलेक्ट कर अपना नया पता दर्ज करना होगा।

स्टेप 7. अब कार्डधारक को संबंधित दस्तावेजों की रंगीन फोटो मोबाइल के जरिए लेकर या स्केन कर अपलोड करनी होगी। साथ ही आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

स्टेप 8. इसके बाद कार्डधारक द्वारा भेजे गए आधार अपडेट करने के आवेदन का वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद आधार कार्ड पर नया पता अपडेट कर दिया जाएगा। कार्डधारक को कुछ दिनों में नया आधार कार्ड डाक द्वारा भेज दिया जाएगा ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!