Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जनपदों में माॅर्निंग वाॅक का समय प्रातः 5 बजे से एवं दुकानें खुली रखने का समय प्रातः 7 बजे से सांय 8 बजे तक करने के निर्देश दिए

  • अब प्रातः 5 बजे से सुबह की सैर कर पायेंगे तथा दुकानें प्रातः 7 बजे से सांय 8 बजे तक खुली रहेंगी

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/599516494089052/

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 27 जून 2020, देहरादून। कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जारी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्य में कोरोना संक्रमण व डेंगू पर प्रभावी रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की जनपदावार गहन समीक्षा की तथा यह निर्देश दिए कि कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जारी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य के सभी जनपदों में माॅर्निंग वाॅक (सुबह की सैर) का समय कम होने के कारण प्रातःकाल में लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए सुबह की सैर हेतु समय में वृद्धि करते हुए प्रातः 5 बजे से सुबह की सैर (माॅर्निंग वाॅक) करने की अनुमति दी जाये। मुख्यमंत्री ने राज्य में बाजार में दुकानें प्रातः 7 बजे से सांय 8 बजे तक खुली रखने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए सतत् प्रयास जारी रखने, सर्विलांस कार्य को बहुत बढ़िया तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण रोकथाम हेतु लगायी गयी टीमों की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं बनाये रखने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू तथा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए वृहद्ध स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाये। जन जागरूकता अभियान में प्रधानों, मेम्बरों, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाये। उन्होंने सप्ताह में एक दिन वृहद्ध जन जागरूकता व सफाई अभियान आयोजित करने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!