Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

उत्तराखंड चार धाम देवस्थाना प्रबंधन बोर्ड में अब तीन के बजाय पाँच ख्याति प्राप्त व्यक्तियों (पुरोहितों) को राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा नामित

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 24 सितम्बर, 2020, देहरादून। उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में अब पुजारियों या वंशागत पुजारियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बद्री-केदार, यमुनोत्री-गंगोत्री बोर्ड में तीन के बजाय अब पाँच ख्याति प्राप्त व्यक्तियों को शामिल किया जायेगा।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड चार धाम देवस्थाना प्रबंधन बोर्ड में अब तीन के बजाय पाँच ख्याति प्राप्त व्यक्तियों (पुरोहितों) को राज्य सरकार द्वारा नामित किया जाएगा। श्री सतपाल महाराज ने बताया कि विधानसभा में प्रस्तुत चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड संशोधन विधेयक के द्वारा अब उक्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बोर्ड में भारत सरकार के किसी मंत्रालय से दो विशेष आमंत्रित व्यक्ति जो कि संयुक्त सचिव स्तर के होंगे उन्हें भी नामित किये जाने का प्रावधान किया गया है।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बताया कि अब चार धाम व समस्त धार्मिक स्थल जिन पर अधिनियम लागू होता है उनकी समस्त संपत्तियां जो कि राज्य सरकार, जिला पंचायत, जिला परिषद, नगर पालिका या किसी अन्य स्थान या किसी कंपनी सोसाइटी, संगठन, संस्था, समिति या अन्य व्यक्ति के कब्जे में हैं, उस तारीख से जिस तारीख से बोर्ड का गठन हुआ है, वह सभी संपत्तियां बोर्ड में निहित समझी जाएगीं।

श्री सतपाल महाराज ने कहा कि रानीहाट चौरास, टिहरी गढ़वाल में श्री राजराजेश्वरी देवी मंदिर को भी बोर्ड में शामिल किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भारतीय न्यास अधिनियम 1982 के अंतर्गत दान ग्रहण करने, अधिनियम में उल्लेखित कार्यों के क्रियान्वयन एवं जनहित के अन्य कार्यों को करने के लिए यदि आवश्यकता पड़ती है तो एक न्यास का गठन भी कर सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!