Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल रूट पर अब घोड़े खच्चरों के नहीं लगेंगे डबल चक्कर

चारधाम यात्रा मार्ग के होटल व ढाबों पर रेट लिस्ट होगी चस्पा

प्रभारी सचिव ने केदारनाथ रूट पर खामियाँ दूर करने को कहा

हेली टिकट पर जालसाजी रोकने को कहा

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 21 मई 2024, रुद्रप्रयाग। जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव स्वास्थ्य/प्रभारी सचिव यात्रा डाॅ. आर राजेश कुमार ने सिरोहबगड़ से लेकर सोनप्रयाग तक यातायात व्यवस्थाओं सहित विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।केदारनाथ यात्रा के लिए जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर समीक्षा करते हुए जानकारी प्राप्त की।

ओवर रेटिंग रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को सभी दुकानों, होटल एवं रेस्टोरेंट व ढाबों में अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने के दिए निर्देश दिए। श्री केदारनाथ धाम में हेली के माध्यम से दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों के साथ न हो किसी तरह की जालसाजी एवं धोखाधड़ी पर विशेष निगरानी रखी जाए।

प्रभारी सचिव ने तीर्थ यात्रियों से यात्रा व्यवस्थाओं के बाबत फीडबैक लिया। उन्होंने केदारनाथ यात्रा पड़ाव सीतापुर, सोनप्रयाग आदि स्थानों में पार्किंग फुल होने पर यातायात को पीछे ही रोका जाए ताकि जाम की स्थिति न होने पाए। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी घोड़े-खच्चर के साथ किसी भी प्रकार से कोई पशु-क्रूरता न हो तथा किसी भी दशा में घोड़े-खच्चरों से डबल चक्कर न लगाए जाएं।

उन्होंने यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक पेयजल व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने विभिन्न विभागों द्वारा यात्रा के लिए की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, कनिष्ठ प्रमुख ऊखीमठ शैलेंद्र सिंह कोटवाल, हरीश रावत एवं भूपेंद्र सिंह कोटवाल ने सचिव स्वास्थ्य एवं प्रभारी सचिव से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ करने लिए ज्ञापन दिया।

निरीक्षण के समय संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. अमित शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मर्तोलिया, उपायुक्त खाद्य गढ़वाल आरएस रावत, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!