Breaking News :
>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तर प्रदेश में अब हर शनिवार लगेगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, बिना रजिस्ट्रेशन के भी मिलेगी सुविधा

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2021, बुधवार, लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए टीके की दोनों डोज लगाकर सुरक्षा चक्र मजबूत करने में सरकार जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश में वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज लगवाने में देरी न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अब हर शनिवार को सभी टीकाकरण केंद्रों पर सिर्फ वैक्सीन की दूसरी डोज ही लगाई जाएगी।

टीकाकरण केंद्रों पर सुबह नौ से 11 बजे तक टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए आनलाइन पंजीकरण करवाने वाले लोगों के लिए समय आरक्षित किया गया है। फिर इसके बाद आनलाइन रजिस्ट्रेशन न कराने वालों को प्रथम आगत प्रथम स्वागत के आधार पर वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक कोई भी व्यक्ति वैक्सीन की पहली और दूसरी, कोई भी डोज लगवा सकेगा।

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि टीके की दूसरी डोज लगवाने वालों को आनलाइन स्लाट बुक करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दूसरा टीका लगवाने में लोगों को कठिनाई न उठानी पड़े, इसलिए शनिवार का दिन सिर्फ दूसरा टीका लगाने के लिए आरक्षित कर दिया गया है। अब तक प्रदेश में कुल 5.5 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें 4.64 करोड़ लोगों ने टीके की पहली और 86.16 लाख लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। ऐसे में मात्र 15.6 प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है।

उत्तर प्रदेश में भिखारियों व निराश्रित लोगों के लिए प्रत्येक जिले में अलग केंद्र बनाया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में इनके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। विदेश से आए लोगों को भी पासपोर्ट दिखाकर टीका लगवाने की सुविधा देने के लिए विशेष टीकाकरण केंद्र सभी जिलों में बनाए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!