Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
फिल्म-जगत

अब सरफिरा बन धमाल मचायेंगे अक्षय कुमार, एयरलिफ्ट, बेबी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के मेकर्स से मिलाया हाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फरवरी 2024, गुरुवार, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्में करते हैं और इस वजह से साल में उनकी दो से तीन फिल्में आ ही जाती हैं। कोरोना के समय जब उनकी फिल्में फ्लॉप होती गईं तो उन्होंने इसे थोड़ा बदल दिया और अब साल में एक या दो फिल्में ही कर रहे हैं। इस साल उनकी पहली फिल्म सरफिरा आएगी, जिसके बारे में एक्टर ने 13 फरवरी यानी आज सोशल मीडिया पर ऐलान किया है। अक्षय कुमार ने फिल्म सरफिरा की झलक दिखाते हुए फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी बताया है। अक्षय ने इस फिल्म के मेकर्स के साथ पहले भी कई बेहतरीन सुपरहिट फिल्में दी हैं।

अक्षय कुमार बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से फेमस हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढक़र एक फिल्में दी हैं और 2024 में अक्षय कई फिल्मों से वापसी करेंगे जिनमें से एक सरफिरा भी है, इस फिल्म को किसने बनाया है, किसने इसका निर्माण किया है और ये फिल्म कब रिलीज होगी, चलिए आपको पूरी डिटेल्स देते हैं। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म सरफिरा की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फिल्म की झलक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, सपने बड़े हों तो वे पागलपन कहलाते हैं। सरफिरा 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग मार उड़ी किया है। इस फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

फिल्म सरफिरा को अरुणा भाटिया, ज्योतिका, सूर्या और विक्रम मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है, जानकारी के लिए बता दें, फिल्म सरफिरा सूराराई पोत्तरू की हिंदी रीमेक है। उस फिल्म में सूर्या लीड रोल में थे और अब इसके हिंदी रीमेक को प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगरा कर रही हैं जो नेशनल अवॉर्ड विनर हैं, सुधा कोंगरा ने एयरलिफ्ट, बेबी, टॉयलेट एक प्रेम कथा, जय भीम जैसी फिल्में बनाई हैं। लगभग इन सभी फिल्मों में फिल्म में अक्षय कुमार ही नजर आए थे जो सुपरहिट हुई थीं। फिल्म सरफिरा में अक्षय कुमार और रश्मिका मंदाना का रोमांस देखने को मिलेगा।

अगर बात अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की करें तो 2021 से लेकर 2023 तक अक्षय की कुछ ही फिल्में सफल हुईं और ज्यादातर फ्लॉप रहीं। साल 2023 में अक्षय की फिल्म ओएमजी 2 आई थी जो सफल रही। अब इस साल अक्षय की फिल्म 12 जुलाई 2024 को रिलीज होगी, हालांकि इससे पहले भी अक्षय की फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!