Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
मनोरंजन

जाने माने मराठी ऐक्टर आशुतोष भाकरे ने बुधवार को फाँसी लगाकर दे दी जान

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जुलाई, 2020, गुरुवार। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से अभी लोग उबर भी नहीं पाए कि एक और दुखद खबर सामने आ रही है। सुशांत सिंह की तरह ही मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर आशुतोष भाकरे ने आत्महत्या कर लिया है। 32 वर्षीय आशुतोष ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित अपने घर पर 29 जुलाई को फांसी लगाकर खुदकुशी की। आशुतोष के सुसाइड की पीछे की वजह डिप्रेशन बताई जा रही है। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में हैं।

आशुतोष भाकरे मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति थे। आशुतोष के इस कदम से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। हालांकि अभी तक ये बात साफ नहीं हुई है कि उन्होंने आखिर किन कारणों से ये कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक आशुतोष के माता-पिता जब बुधवार की दोपहर गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए, तो उन्होंने अभिनेता का शव फंदे से लटका पाया। ये देखते ही उनके होश उड़ गए। पुलिस अधिकारी के अनुसार अभिनेता पिछले दिनों से कथित रूप से अवसाद में थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि आशुतोष भाकरे ने ‘भाकर’ और ‘इचार ठरला पक्का’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2016 में एक्ट्रेस  मयूरी देशमुख से शादी की थी। दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश थे। वहीं वह लॉकडाउन के दौरान अपनी पत्नी के साथ ही नांदेड़ स्थित अपने घर पर रह रहे थे।

गौरतलब है कि 14 जून, 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी 34 वर्ष की उम्र में अपने मुंबई वाले फ्लैट में फाँसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। हलांकि अब उनके पिता केके सिंह ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। ये एफआईआर उन्होंने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ कराई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!