Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
ताज़ा खबरेंविदेशस्वास्थ

चीन के साथ-साथ अब जापान व अमेरिका में भी बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के मामले, 2 लाख से ज्यादा मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2022, गुरुवार, टोक्यो। चीन में कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी के चलते अब विश्वभर के लोग सचेत होने लगे हैं। इसके चलते भारत में भी केंद्र एवं राज्य सरकारों ने ऐहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच चीन के साथ जापान में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। जापान में प्रतिदिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है और एक दिन में कोरोना संक्रमण के मामले 2 लाख से ज्यादा हो गए हैं

चीन में कोरोना के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी

चीन में कोरोना के मामले अब रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोरोना के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी के चलते यहां के सारे अस्पताल मरीजों से पूरी तरह भर गए हैं और स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। बीते दिनों चीन में कोरोना के 3 हजार से भी ज्यादा मामले मिले हैं

जापान में एक दिन (बुधवार) में 201,106 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए

जापान में बुधवार को 201,106 नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए हैं। मंगलवार की तुलना में यह आंकड़ा 15,412 केस ज्यादा रहा। अकेले टोक्यो में 21,186 नए मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो टोक्यो में गंभीर लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार से सात बढ़कर 44 रही। वहीं राष्ट्रव्यापी आंकड़ा 530 पर पहुंच गया है और देशभर में रिपोर्ट किए गए कोरोनोवायरस से संबंधित मौतों की संख्या 296 पर पहुंच गई है।

जापान में कोरोना के मामलों में इजाफा होने का कारण पर्यटकों की संख्या में इजाफे को बताया जा रहा है। जापान में पर्यटकों की संख्या बीते महीने लगभग 10 लाख तक पहुंच गई, जो की कोरोना प्रतिबंध हटाने के बाद से पहली बार इतनी संख्या देखने को मिली। बता दें कि यह आंकड़ा अक्टूबर के आंकड़े से लगभग दोगुना है। 

जापान के बाद अमेरिका में कोरोना के सबसे ज्यादा 50 हजार मामले सामने आए

चीन के बाद अब दुनिया के दूसरे देशों में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में दुनियाभर में 5.37 लाख मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 1396 लोगों की जान भी गई है। जापान के बाद अमेरिका में कोरोना के सबसे ज्यादा 50 हजार मामले सामने आए हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!