Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

करीब 22,494.66 करोड़ रुपए की लागत से तैयार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इस वर्ष कोई टोल नहीं लगेगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2021, मंगलवार, सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश को विकास के मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ाने के मकसद से तैयार उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वाहन मंगलवार दोपहर बाद से फर्राटा भरेंगे। करीब 22,494.66 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इस वर्ष तक कोई टोल नहीं लगेगा। इस पर लोग अब लखनऊ से बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़ व मऊ से गाजीपुर तक जा सकेंगे।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के विकास का बड़ा मार्ग खोला है। राज्य सरकार का प्रोजेक्ट अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर के साथ ही साथ आर्थिक रूप से कम विकसित जनपदों आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोडऩे का बड़ा काम करेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ में सुल्तानपुर रोड (एनएच-731) पर ग्राम चांदसराय, से प्रारंभ होकर यूपी-बिहार सीमा से 18 किलोमीटर पहले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर स्थित गाजीपुर के ग्राम हैदरिया पर समाप्त होगा। एक्सप्रेसवे की लंबाई 340.824 किलोमीटर है।

इस प्रोजेक्ट से जनपद लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ तथा गाजीपुर जिले काफी लाभान्वित होंगे। एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर इंडस्ट्रीयल हब बनाने के लिए सरकार ने यूपीडा को अधिकृत किया है। बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान किया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दौनों ओर औद्योगिक गलियारा विकसित करने का काम प्रगति पर है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से प्रदेश का पूर्वी क्षेत्र राजधानी एवं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से देश की राजधानी से त्वरित एवं सुगम यातायात के कॉरिडोर से जुड़ गया है।

एक्सप्रेसवे छ: लेन चौड़ा है, इसको आठ लेन का भी विस्तार दिया जा सकता है। एक्सप्रेस-वे के एक ओर सर्विस रोड स्टैगर्ड रूप में बनाई गई है। जिससे परियोजना के आस-पास के गांव के निवासियों को एक्सप्रेसव पर सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कुल छह टोल प्लाजा, 18 फ्लाईओवर, सात रेलवे ओवर ब्रिज, साथ बड़े सेतु, 118 छोटे सेतु, 13 इंटरचेंज, पांच रैम्प प्लाजा, 271 अंडरपास तथा 503 पुलियों का निर्माण हुआ है।

एक्सप्रेसवे पर आपातकालीन स्थिति में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के लैंडिंग/टेक ऑफ के लिए जनपद सुल्तानपुर में 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण भी हुआ है। एक्सप्रेसवे पर सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वृहद वन महोत्सव का कार्य चार जुलाई 2021 को संपन्न किया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आठ टॉयलेट ब्लॉक्स हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को त्वरित उपचार एवं नजदीकी चिकित्सालय में पहुंचाने के लिए प्रत्येक पैकेजों में दो-दो यानी 16 एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से संपूर्ण प्रदेश का सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। एक्सप्रेस-वे के प्रवेश नियंत्रित होने से वाहनों के ईंधन खपत में महत्वपूर्ण बचत एवं प्रदूषण नियंत्रण भी संभव हो सकेगा। यह एक्सप्रेसवे हैंडलूम उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, भंडारण गृह, मंडी तथा दुग्ध आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए उत्प्रेरक बनेगा। एक्सप्रेसवे के निर्माण से परियोजना आच्छादित क्षेत्रों में पर्यटन के विकास को बल मिलेगा एवं विकास से उपेक्षित प्रदेश के इन पूर्वी क्षेत्रों का सर्वांगीण एवं चहुंमुखी विकास संभव हो सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!