Breaking News :
>>सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत>>मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा>>मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत>>शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह>>लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण>>कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम>>18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई>>पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुँचेगा पहाड़ का स्वाद>>नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प>>भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी>>टिहरी में दर्दनाक हादसा : गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव>>एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार>>ऑपरेशन प्रहार : देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार
Articles

महंगाई से राहत नहीं

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 सितम्बर 2023, रविवार, देहरादून। भारत में आम लोगों को महंगाई से कोई राहत नहीं मिलने जा रही है और अब आई ताजा खबर ने इस मोर्चे पर चिंता और बढ़ा दी है। खबर यह है कि रूस ने भारत को रियायती दर पर उवर्रकों की बिक्री रोक दी है। अगर मुद्रास्फीति दर में बहुत मामूली गिरावट भी आ जाए, तो अखबारी सुर्खियां उसे इस रूप में पेश करती हैं, जैसे अब महंगाई में वास्तविक गिरावट आने लगी है। जबकि उसका असल मतलब यह होता है कि गुजरे महीने या तिमाही में महंगाई बढऩे की दर कुछ धीमी रही। मसलन, अगस्त के आंकड़ों में बताया गया है कि इस महीने मुद्रास्फीति की दर 6.83 प्रतिशत रही, जबकि जुलाई में यह दर 7.44 फीसदी थी। इसका अर्थ यह हुआ कि महंगाई जुलाई की तुलना में 0.61 प्रतिशत कम दर से बढ़ी। क्या इसे महंगाई पर काबू पा लेना कहेंगे? अब जुलाई की खाद्य मुद्रास्फीति का आंकड़ा भी आया है, जिसके मुताबिक उस महीने खाद्य पदार्थों की कीमत लगभग दस प्रतिशत की दर से बढ़ी।

जाहिर है, लोगों को महंगाई से कोई राहत नहीं मिल रही है। 2022 में रूसी कंपनियां भारत की सबसे बड़ी खाद सप्लायर बन गई थी। तब प्रतिबंधों के कारण रूसी खाद कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद बेचने में परेशानी हो रही थी। इससे बचने के लिए उन्होंने भारत को सस्ते दाम पर डी-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) बेचना शुरू किया। एक विदेशी समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक अब यह सस्ती सप्लाई बंद हो कर दी गई है। एजेंसी ने भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी से इस सूचना की पुष्टि भी की है। डीएपी भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली रासायनिक खाद है। वित्त वर्ष 2022-23 में भारत ने रूस से 43.5 लाख टन रासायनिक खाद खरीदी।

इनमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी डीएपी, यूरिया और एनपीके खाद की थी। सस्ती सप्लाई रुकने का सीधा असर खेती की लागत बढऩे के रूप में सामने आएगा। उसका असर अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों की महंगाई और बढऩे के रूप में सामने आएगा। साफ है, महंगाई से अभी आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है- अखबारी सुर्खियां चाहे आंकड़ों को जिस हद तक चासनी में लपेटें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!