Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

टूलकिट मामले में फरार आरोपी निकिता जैकब पर शिकंजा कसना शुरू, कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फरवरी 2021, सोमवार। गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर उपद्रव के लिए उकसाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब करने के लिए टूलकिट बनाने की आरोपित दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी करीबी निकिती जैकब पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।  इसके लिए फरार निकिता जैकब की तलाश को आसान बनाने के लिए दिल्ली पुलिस उसके खिलाफ कोर्ट से नॉन बेलेबल वारंट जारी करवाया है। पुलिस ने दिशा रवि का रिमांड लेने के दौरान कोर्ट में कहा था कि साइबर सेल की टीम अब दिशा के करीबियों निकिता जैकब और शांतनु की भी तलाश कर रही है। दिशा का मोबाइल फोन व लैपटाप जब्त कर लिया गया है। उसने अपने फोन का डाटा डिलीट कर दिया है, जिसे फिर से हासिल करने के लिए फोन को फोरेंसिक लैब में भेजा गया है।

पुलिस का दावा है कि टूलकिट अभियान सुनियोजित साजिश के तहत चलाया गया था। इस मामले में दिशा की पहली गिरफ्तारी है। पुलिस का कहना है कि कृषि कानून विरोधी आंदोलन को भड़काने के लिए साजिश के तहत टूलकिट अभियान चलाया गया। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह, दंगा भड़काने के इरादे से भड़काऊ बयान देने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा था कि दिशा ने ही खालिस्तान समर्थित संगठनों व अन्य साजिशकर्ताओं के साथ मिलकर टूलकिट तैयार किया और इसे आगे ट्वीट कराया। यही टूलकिट स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट किया और बवाल मचने पर दिशा ने ही उसे ट्वीट डिलीट करने को कहा।

इससे पहले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने उसे शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया और रविवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया। साइबर सेल की टीम उससे द्वारका स्थित कार्यालय में पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई राज सामने आएंगे। पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु में सोलादेवना हल्ली स्थित घर से गिरफ्तार मुख्य साजिशकर्ता दिशा रवि ने टूलकिट के गूगल डाक्यूमेंट को संपादित किया। वह इस डाक्यूमेंट को तैयार करने और इसका प्रसार करने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!