Breaking News :
>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में
ताज़ा खबरेंदिल्लीस्वास्थ

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दृध्टिगत दिल्ली में लग सकता है नाइट कर्फ्यू – लाकडाउन के लिए लेनी होगी केंद्र की अनुमति

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2020, शुक्रवार। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आम आदमी पार्टी सरकार अगले एक-दो दिनों के दौरान नई गाइडलाइन जारी कर सकती है। माना जा रहा है कि दिल्ली में सख्ती बढ़ाने के साथ नाइट कर्फ्यू को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार कोई एलान कर सकता है, क्योंकि गुजरात और मध्य प्रदेश समते कई राज्यों ने इसे लागू किया है।

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2 दिन पहले बुधवार को ही निगरानी, नियंत्रण और सावधानी के मद्देनजर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत दिल्ली सरकार को कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर नाइट कर्फ्यू समेत प्रतिबंध लगाने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी लेनी होगी। इसी तरह दिल्ली सरकार को अगर शहर में लॉकडाउन लगाना है तो केंद्र सरकार की अनुमति अनिवार्य है। इसी के साथ गृह मंत्रालय की ओर से साफ-साफ कहा गया है कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग को लागू करने की आवश्यकता है। इसमें भीड़ को नियंत्रण रखना अनिवार्य होगा। यह नई गाइडलाइन नए दिशानिर्देश 1 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक प्रभावी रहेंगे।

गृह मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति होगी। यानी यहां पर अन्य जगहों की तरह बाजार-मॉल नहीं खोले जा सकेंगे। गृह मंत्रालय की  ओर से कहा गया है कि इन गाइडलाइन को जारी करने का मुख्य मकसद कोरोना संक्रमण पर पाए गए काबू को मजबूत करना है।

दिल्ली में मास्क नहीं लगाने, शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने, होम क्वारंटाइन का नियम तोड़ना समेत 5 गलतियों पर 2000 रुपये का चालान किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!