Breaking News :
>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत निगम रोड सेलाकुई में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के पाये जाने के कारण प्रभावित क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 जुलाई, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि तहसील विकासनगर  क्षेत्रान्तर्गत निगम रोड सेलाकुई में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के पाये जाने के फलस्वरूप जनहित में सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए उक्त क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। निगम रोड सेलाकुई का वह हिस्सा, जिसके पूरब दिशा में आम  बाग तक, पश्चिम दिशा में निगम रोड तक, उत्तर दिशा में अनुजपाल के आफिस तक तथा दक्षिण दिशा में अभिषेक चिकन प्वांईट तक अवस्थित है को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर कुल 233 व्यक्तियों के चालान किये गये, जिनमें मसूरी  में 25, ऋषिकेश में 195 तथा साहिया में 13 किये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 467 व्यक्तियों के चालान किये गये।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 12 मोबाईल वैन के माध्यम से 107 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत 48 ली० दूध विक्रय किया गया। आज अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 220 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 211 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 213 व्यक्ति पहुँचे इसी प्रकार  देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 221 तथा काठगोदाम हेतु 266 व्यक्ति गये। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1793 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 25358 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में 35 काल प्राप्त हुई, जिनमें सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!