Breaking News :
>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
ताज़ा खबरेंदेश

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को मिली बड़ी कामयाबी : अलकायदा के 9 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले के फ़िराक में थे

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर, 2020, शनिवार। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआइए) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एनआइए ने बंगाल के मुर्शिदाबाद और केरल में एर्नाकुलम में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अलकायदा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एनआइए ने शनिवार सुबह छापेमारी कर अलकायदा के 9 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। बंगाल से 6 और केरल से 3 आतंकियों को पकड़ा गया है। आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सहित कई स्थानों पर हमले करने के लिए इन आतंकवादियों को प्रेरित किया गया था।

जानकारी के अनुसार, ये आतंकी दिल्ली समेत देश में कई जगहों पर हमले की तैयारी में थे। ये अलकायदा के आतंकी कश्मीर जाकर हथियारों की डिलीवरी करने की फिराक में थे। एनआइए के अनुसार, बंगाल के मुर्शिदाबाद और केरल के एर्नाकुलम में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई और इन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। एनआइए ने बताया प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन आतंकियों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित अल-कायदा आतंकवादियों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर हमले करने के लिए प्रेरित किया गया था। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के पास से जिहादी साहित्य, देसी बंदूक, नुकीले हथियार, लोकल बना हुआ शरीर का कवच, विस्फोटक बनाने का सामान, डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज बरामद हुए हैं। अपने नापाक मंसूबों के लिए ये मॉड्यूल सक्रियता से फंड जुटाने के काम में लगे थे और हथियारों के लिए दिल्ली भी जाने की तैयारी कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि इनके पास से बड़ी मात्रा में डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, जिहादी साहित्य, धारदार हथियार, देश-निर्मित आग के हथियार, एक स्थानीय रूप से निर्मित शरीर कवच और घर पर विस्फोटक उपकरण बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लेखों और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। यह ग्रुप निर्दोष लोगों की जान लेने के उद्देश्य से भारत में महत्वपूर्ण स्थानों पर आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था।

बताते चलें कि इससे पहले कोलकाता में एनआइए की एक अदालत में लश्कर-ए-तैयबा की संदिग्ध सदस्य तानिया परवीन के खिलाफ पिछले सप्ताह ही आरोप पत्र दायर कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर कथित तौर पर विभिन्न आतंकवादी संगठनों के संपर्क में थी। दायर 850 पन्नों के आरोप पत्र में एनआइए ने कहा कि बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बादुरिया के एक कॉजेल की छात्रा परवीन (21) सोशल मीडिया पर 70 जिहादी समूहों के संपर्क में थी। एजेंसी ने अपने दावों के समर्थन में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी बातचीत के अंश भी जमा कराए हैं। एनआइए के वकील श्यामल घोष ने कहा कि अदालत दोनों पक्षों को सुनने के बाद उसके खिलाफ आरोप तय करेगी और उसके बाद मुकदमे की सुनवाई शुरू होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!