Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

एनएच-74 घोटाला: जांच के दायरे में आए नौकरशाहों पर कार्रवाई तय

देहरादून: ऊधमसिंह नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 चौड़ीकरण के मुआवजा घोटाले की जद में आए दोनों नौकरशाहों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। वहीं, शुक्रवार देर शाम अपर सचिव आइएएस पंकज कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मुलाकात की। इससे पूर्व दोपहर में अपर सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय और अपर सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से भी मुलाकात की।

ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 74 के चौड़ीकरण में मुआवजा घोटाला सामने आ चुका है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले इसी घोटाले को उजागर किया था। इस घोटाले में यह बात सामने आई कि मुआवजा देने के लिए सरकारी अधिकारियों ने भू-उपयोग बदलने के साथ ही कुछ मामलों में तय से कहीं अधिक मुआवजा देने का काम किया।

इस मामले में अभी तक आठ पीसीएस अधिकारी प्रथम दृष्ट्या आरोपी पाए गए हैं। इनमें से सात निलंबित हैं जबकि एक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बीते एक वर्ष से एसआइटी मामले की जांच कर रही है। पहली बार एसआइटी ने इस मामले में आइएएस अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। यह अधिकारी आइएएस पंकज कुमार पांडेय और आइएएस चंद्रेश यादव हैं।
जिलाधिकारी के रूप में ऊधमसिंह नगर जिले में इस अवधि में ये दोनों अधिकारी आर्बिट्रेटर की भूमिका में थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीते रोज ही दोनों अधिकारियों को अपना पक्ष जांच एजेंसी के सामने रखने को कहा है। शुक्रवार को इन दोनों अधिकारियों ने पहले मुख्य सचिव से मुलाकात की।

हालांकि, यह मुलाकात बहुत देर नहीं चली। वहीं, शाम को आइएएस अधिकारी पंकज कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय लेकर उनसे मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने अपना पक्ष रखा। वहीं, सूत्रों की मानें तो अब सरकार इस मामले पर ज्यादा सुनने के पक्ष में नहीं है और जांच की दायरे में आए अधिकारियों पर कार्यवाही का मन बना रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!