Breaking News :
>>इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
उत्तराखण्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश

ऑस्ट्रेलिया 171 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा

ग्लास्गो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारतीय खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। हालांकि अंतिम दिन भारतीय दल कोई नया पदक नहीं जोड़ सका, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में मुक्केबाजी, जूडो और पैरा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया।

ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन रंगारंग समारोह के साथ हुआ। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 39 पदक जीतकर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथा स्थान हासिल किया। भारत के खाते में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक आए। अंतिम दिन जूडो और ट्रैक साइकिलिंग में भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद थी, लेकिन वे पोडियम तक पहुंचने में सफल नहीं हो सके।

इस बार भारतीय दल का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन मुक्केबाजी में देखने को मिला, जहां खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड सात स्वर्ण सहित कुल 10 पदक जीते। जूडो में भी भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा। वहीं पैरा एथलेटिक्स और एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने कई यादगार प्रदर्शन किए, जिससे भारत का अभियान मजबूत रहा।

समापन समारोह में भारतीय संस्कृति की भव्य झलक दुनिया को देखने को मिली। सितार वादक ऋषभ रिखीराम और गायक शंकर महादेवन ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के दौरान 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का औपचारिक हस्तांतरण भारत को किया गया और दुनिया को अहमदाबाद आने का निमंत्रण दिया गया।

भारत की प्रस्तुति का मुख्य विषय ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ रहा, जिसमें देश की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और आधुनिक भारत की झलक दिखाई गई। अभिनेत्री मानुषी छिल्लर के नेतृत्व में हुई प्रस्तुति और शंकर महादेवन के संगीत ने समारोह को यादगार बना दिया।

पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 171 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि इंग्लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर रहे। मेजबान स्कॉटलैंड और भारत दोनों ने 39-39 पदक जीते, लेकिन स्वर्ण पदकों के आधार पर भारत चौथे स्थान पर रहा।

हालांकि अंतिम दिन भारत को जूडो और ट्रैक साइकिलिंग में निराशा हाथ लगी, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह साबित किया कि देश अब पारंपरिक खेलों के अलावा नए खेलों में भी लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। अब खेल प्रेमियों की निगाहें 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों पर हैं, जिनकी मेजबानी अहमदाबाद करेगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.