Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में

प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 1 अगस्त 2026, देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक ‘राष्ट्रपति आशियाना’ परिसर में विकसित किए जा रहे अत्याधुनिक राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है। शनिवार, 1 अगस्त को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 132 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित हो रहे इस विश्वस्तरीय उद्यान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्था को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को कार्यों के प्रगति समीक्षा बैठक की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना केवल एक पार्क नहीं, बल्कि देहरादून की नई पहचान के रूप में विकसित होगी। हरियाली, पर्यटन, स्वास्थ्य संवर्धन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला यह उद्यान प्रदेश ही नहीं, देशभर के पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

अधिकारियों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा लगभग 80 प्रतिशत तथा उद्यान विभाग द्वारा करीब 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पार्क में आधुनिक सुविधाओं का व्यापक विकास किया जा रहा है। यहां आकर्षक थीम पार्क, कैफेटेरिया, फूड कोर्ट, 2,700 मीटर लंबा जॉगिंग, साइकिलिंग एवं वॉकिंग ट्रैक तथा प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कराने के लिए 840 मीटर लंबा बोर्डवॉक तैयार किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक आयोजनों के लिए 800 दर्शकों की क्षमता वाला ओपन एयर थिएटर, योग एवं स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए योगा पवेलियन, मनोहारी व्यूइंग एवं वॉटरफॉल डेक, आधुनिक स्पोर्ट्स जोन तथा विशाल लीची गार्डन भी विकसित किए जा रहे हैं। स्पोर्ट्स जोन का लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

उद्यान में आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन भव्य प्रवेश द्वार और अत्याधुनिक पार्किंग व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। जिलाधिकारी ने इन सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की देखरेख में केबीजी इंजीनियर्स फर्म के माध्यम से कराए जा रहे सिविल कार्यों का निरीक्षण करते हुए डीएम डॉ. चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बुनियादी ढाँचे के निर्माण में मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान, केबीजी इंजीनियर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर फराज, सीपीडब्ल्यूडी, विद्युत, उद्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!