Breaking News :
>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
उत्तराखण्डस्वास्थ

बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित

देहरादून के 16 इलाके डेंगू हॉटस्पॉट घोषित, टीमें लगातार कर रहीं सर्वे

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बदलते मौसम और रुक-रुककर हो रही बारिश ने डेंगू के खतरे को समय से पहले बढ़ा दिया है। सामान्य तौर पर सितंबर में तेजी पकड़ने वाला डेंगू इस बार अगस्त की शुरुआत में ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता का कारण बन गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और संभावित मरीजों के उपचार के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं।

जिले में डेंगू संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अब तक 50 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बीच-बीच में होने वाली बारिश और नमी भरा वातावरण एडीज मच्छर के प्रजनन के लिए बेहद अनुकूल साबित हो रहा है। ऐसे हालात में आने वाले दिनों में संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

संभावित मरीजों के इलाज के लिए जिले के 40 सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 1,530 सामान्य बेड और 132 आईसीयू बेड आरक्षित किए गए हैं। एम्स ऋषिकेश, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला अस्पताल सहित सभी प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों को डेंगू से निपटने की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ब्लड बैंकों में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर मुख्य रूप से मादा मच्छर होता है, जो अपने अंडों के कारण अधिक ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता। इसकी उड़ान क्षमता लगभग तीन फीट तक ही होती है और यह आमतौर पर सीमित क्षेत्र में सक्रिय रहता है। इसलिए घरों और आसपास पानी जमा न होने देना संक्रमण की रोकथाम के लिए सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार जिले के 16 क्षेत्रों को डेंगू हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। इनमें बंजारावाला, पटेलनगर, क्लेमेंटाउन, मोथरोवाला, जाखन, मेहूंवाला, लक्खीबाग और माजरा सहित अन्य इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे, लार्वा नष्ट करने और जागरूकता अभियान चला रही हैं। अधिकारियों ने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने और बुखार आने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!