Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन का सराहनीय प्रयास, न्यूज़ पोर्टल्स टेंडर की अंतिम तिथि बढ़ी, जमानत राशि हुई कम

  • न्यूज़ पोर्टल्स से जुड़े पत्रकारों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का शुक्रिया अदा किया।
  • पत्रकारों को इस निर्णय से मिलेगी बड़ी राहत।

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च 2021, मंगलवार, देहरादून। विगत 14 मार्च को उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन व अन्य न्यूज़ पोर्टल्स के प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट कर विगत 26 फरवरी 2021 को उत्तराखंड के न्यूज़ पोर्टल्स के इंपेनलमेंट हेतु जारी निविदा सम्बन्धी मुलाकात की, जिसमें उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज इष्टवाल व पंकज पंवार की अगुवाई में मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट कर इस बात की शंका जाहिर की गई थी कि सूचना निदेशालय में इस टेंडर को निरस्त करने सम्बन्धी बातें हो रही हैं।
इस सम्बंध में उत्तराखंड वेब मीडित एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज इष्टवाल व पंकज पंवार ने मुख्यमंत्री को सम्बंधित प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 काल के कारण पत्रकारों पर टेंडर में लागू वर्तमान शर्तें आर्थिक बोझ डालने वाली हैं जिसमें डीजी सूचना उत्तराखण्ड के नाम से बनने वाले डिमांड ड्राफ्ट की कीमत बढ़ाकर रुपये 5000/- से रुपये 10,000/- किया जाना, डिजिटल सिग्नेचर का आर्थिक बोझ रुपये 1600 से रुपये 2000 तक, ऑनलाइन फ़ाइल प्रोसेस का खर्च व विभिन्न स्टाम्प शपथ पत्र का खर्चा एवं उसके बाद इंपेनलमेंट की शर्तें पूरी होने पर रुपये 25000 की जमानत राशि जमा करने जैसी शर्ते लागू हो रही थी, जिससे प्रत्येक पत्रकार पर लगभग रुपये 35000 से रुपये 40000 का बोझ पड़ था।

संगठन द्वारा मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि भले ही शुरुआती जमानत राशि का डिमांड ड्राफ्ट 10 हजार रुपये का बनाया गया हो लेकिन यह टेंडर प्रक्रिया निरस्त न की जाय क्योंकि लगभग 90 प्रतिशत पत्रकार ड्राफ्ट बना चुके हैं व इनमें से ज्यादात्तर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी भी कर चुके हैं, इसलिए इस टेंडर को निरस्त किया गया तो यह पत्रकारों के ऊपर दोहरी मार होगी।

इस संयुक्त संगठन ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि बैंक हड़ताल को देखकर टेंडर की अंतिम तिथि बढ़ा दी जाय व जमानत राशि रुपये 25,000/- से हटाकर मात्र रुपये 10,000/- कर दी जाय ताकि कोविड-19 काल में आर्थिकी से जूझ रहे पत्रकारों को कुछ राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए लिखित पत्र देने को कहा तथा लिखित पत्र प्राप्त होते ही तत्काल महानिदेशक सूचना को निर्देश देते हुए, तत्काल प्रभाव से जमानत राशि घटाकर रुपये 10,000/- करने सम्बन्धी व टेंडर तिथि 19 मार्च से बढ़ाकर 23 मार्च तक संशोधित करने के आदेश जारी करने को कहा। महानिदेशक सूचना मेहरबान सिंह बिष्ट ने आदेश का अक्षरत: पालन करते हुए अपने स्थानांतरण से पूर्व आदेश संशोधित कर दिये।

आदेश की जानकारी मिलते ही उत्तराखण्ड प्रदेश के समस्त न्यूज़ पोर्टल्स के सम्पादक व पत्रकारों ने मुख्यमंत्री द्वारा उठाये गए इस निर्णय की प्रशंसा व्यक्त करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले पत्रकार प्रतिनिधि मंडल में उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज इष्टवाल, पंकज पंवार, अजित काम्बोज, आशीष नेगी, मनीष व्यास, जगमोहन मौर्य, मनीष डंगवाल सहित दर्जन भर पत्रकार शामिल थे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!