Breaking News :
>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रोडवेज के लिए राहत की खबर : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रोडवेज को बीस करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की दी स्वीकृति

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जून 2021, शनिवार, देहरादून। कोरोना की दूसरी लहर में अस्तित्व पर आए संकट को दूर करने में जुटे रोडवेज के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को रोडवेज को बीस करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की फाइल मंजूर कर ली। इससे अगले हफ्ते तक रोडवेज कर्मियों को एक महीने यानी जनवरी का वेतन मिल जाएगा। वहीं, कोरोना संक्रमण कम होने के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ आदि के लिए पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़ा अंतरराज्यीय बस संचालन दोबारा शुरू करने की तैयारी चल रही। हिमाचल ने 14 जून से, जबकि उत्तर प्रदेश ने 15 जून से बस परिवहन सेवा शुरू करने की सैद्धांतिक सहमति दी है। अगर इन दोनों राज्यों ने बस शुरू की तो उत्तराखंड भी अंतरराज्यीय बस संचालन शुरू कर देगा।

कोरोना कर्फ्यू के कारण अंतरराज्यीय बस संचालन बंद होने से खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहे रोडवेज मुख्यालय ने सरकार से जनवरी का वेतन देने के लिए पर्वतीय मार्गों पर बस संचालन से होने वाले घाटे की मद से 20 करोड़ रुपये एडवांस मांगे थे। इससे जुड़ी फाइल परिवहन सचिव ने मंजूर करते हुए वित्त सचिव को भेजी थी। वित्त सचिव ने फाइल मंजूर कर मुख्यमंत्री कार्यालय को पिछले हफ्ते भेज दी थी। वहीं, शुक्रवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मदद स्वीकृत कर दी। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन के अनुसार संभवत: सोमवार को इस संबंध में शासनादेश हो जाएगा और उसके तीन-चार दिन बाद धनराशि रोडवेज के खाते में पहुंच जाएगी। इससे कर्मचारियों को एक माह का वेतन दिया जाएगा।

पिछले करीब सवा साल से रोडवेज राज्य सरकार से मिली मदद के आधार पर वेतन दे रहा है। दरअसल, गत वर्ष मार्च में लगा लाकडाउन और उसके बाद बस संचालन न होने से रोडवेज का घाटा बढ़ता चला गया। गत वर्ष अक्टूबर-नवंबर में बस संचालन ने कुछ गति पकड़ी थी, लेकिन इस वर्ष अप्रैल में बढ़े कोरोना संक्रमण न फिर इसकी गति रोक दी। मौजूदा समय में अंतरराज्यीय बस संचालन पूरी तरह बंद है व सूबे के भीतरी मार्गों पर महज 150 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें भी यात्रियों की संख्या 50 फीसद से भी कम है। जिस कारण डीजल का खर्च भी नहीं निकल रहा। स्थिति ये है कि रोडवेज प्रबंधन पर इस वक्त जनवरी से मई तक पांच माह का वेतन लंबित है। इस स्थिति में कर्मचारियों को उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है।

[box type=”shadow” ]उत्तराखंड से अंतरराज्यीय बस संचालन उत्तर प्रदेश की मंजूरी पर टिका है। असल में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर उत्तर प्रदेश ने ही सबसे पहले प्रदेश में अंतरराज्यीय बस परिवहन बंद कर दिया था। चूंकि उत्तराखंड की 80 फीसद बसें उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर गुजरती हैं, ऐसे में अब उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश की मंजूरी का इंतजार है। उत्तर प्रदेश ने 15 जून सुबह तक बस संचालन पर रोक लगाई हुई है, जबकि उम्मीद है कि उसी दिन वह बस संचालन शुरू करने का फैसला कर सकता है। अगर उप्र ने मंजूरी दे दी तो उत्तराखंड भी उप्र, दिल्ली व हरियाणा के लिए 16 जून से बस संचालन शुरू कर देगा। हिमाचल ने 14 जून से बस संचालन शुरू करने की बात कही है। उत्तराखंड की बसें 15 जून से हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए शुरू कर दी जाएंगी।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!