Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह दिया पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2022, मंगलवार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद का कार्यभार सोमवार को संभालने के बाद पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक से पहले भूपेंद्र सिंह ने मंत्री पद छोड़ दिया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने वाले भूपेंद्र सिंह चौधरी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट से इसकी जानकारी भी स्वयं ही दी है। लखनऊ के लोक भवन में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक से ही पहले ही भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष बन कर लखनऊ पहुंचे भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिलकर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब भूपेंद्र सिंह चौधरी सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तैनात रहेगें।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायतीराज मंत्री भी थे। भारतीय जनता पार्टी के एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के चलते संगठन का कार्यभार ग्रहण करने के अगले ही दिन आज मंगलवार को उन्होंने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। अब इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया है कि उनका विभाग किस मंत्री को सौंपा जाएगा।  

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इस्तीफे को लेकर ट्वीट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन के लिए आज ही मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया। अपने प्रथम कार्यकाल में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा द्वितीय कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रदेश की जनता का सेवा करने का अवसर प्रदान करने तथा समय- समय पर दिए गए निर्देशों के लिए माननीय मुख्यमंत्री का एवं अनेक अवसरों पर प्रेरणादाई मार्गदर्शन व आशीर्वचन के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!