Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
खेल-जगतताज़ा खबरें

न्यूजीलैंड के विकेट कीपर का बयान- जसप्रीत बुमराह को खेलना वाकई में काफी कठिन है

आकाश ज्ञान वाटिका। 28 जनवरी, 2020 (मंगलवार)। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की विविधतापूर्ण गेंदबाजी को समझना मुश्किल है और उनकी टीम को अगर टी-20 सीरीज में वापसी करनी है तो उसे भारत से सीखना होगा कि परिस्थितियों से कैसे सामंजस्य बिठाया जाता है। भारत ने रविवार को ऑकलैंड में दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई। बुमराह ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया।

टिम सेफर्ट ने कहा, “यहां तक कि पहले मैच में भी बुमराह ने धीमी गेंदें कीं। अमूमन डेथ ओवरों में यह गेंदबाज सीधी लाइन पर गेंद करता है। इसके अलावा यॉर्कर करता है। वह अपनी गेंदों में काफी बदलाव करते हैं और उन्हें खेलना मुश्किल है। गेंद काफी रुककर आ रही थी जिससे मुश्किलें बढ़ीं। इसलिए एक बल्लेबाज के रूप में आपको कुछ अवसरों पर विकेटों से हटकर यह देखना होता कि क्या गेंद सीधी लाइन पर आ रही है। मैं विकेटों पर खड़ा रहने के बजाय कुछ अलग करने में विश्वास करता हूं।”

सेफर्ट ने कहा कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को भारतीय बल्लेबाजों से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया कि कैसे गेंद की लाइन में आकर सही टाइमिंग से उसे खेलना है। धीमे विकेट पर आपको इस तरह का खेल दिखाना होता है। उनकी (गेंदबाजों की) लाइन बिगाड़ने की कोशिश करो, अच्छी गेंद पर भी शॉट लगाने के लिए सही स्थिति में आओ। टी-20 क्रिकेट में यह महत्वपूर्ण होता है। भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा अच्छी तरह से किया।’

सेफर्ट ने कहा कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाज उन पर पूरी तरह हावी रहे। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो पहले मैच में उनका स्कोर एक विकेट पर 110 था और उनके पास विकेट बचे थे। हमने पहले मैच में खराब गेंदबाजी नहीं की थी। दूसरे मैच में हम केवल 130 रन ही बना पाए और ईडन पार्क पर इस स्कोर का बचाव करना मुश्किल था। हमारे स्पिनरों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया, पर अच्छी गेंदों पर चौके लगे।’

न्यूजीलैंड की टीम अब भी सीरीज में वापसी करने के प्रति आश्वस्त है। तीसरा मैच बुधवार को यहां खेला जाएगा, जबकि अगले दो मैच वेलिंगटन और माउंट मौंगानुई में होंगे। उन्होंने कहा, “हमने दो मैच गंवा दिए, लेकिन हम बुरा नहीं खेले। हमने निश्चित तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखाया, लेकिन भारत बहुत अच्छा खेला। अगर हम बुधवार को सीरीज गंवा देते हैं तो यहीं सब कुछ समाप्त नहीं हो जाएगा। लेकिन, अगर हम वहां जीत दर्ज करते हैं तो फिर चीजों को आगे लेकर जा सकते हैं। हमने पिछली बार (2019 में) 2-1 से सीरीज जीती थी, इसलिए हमें इसे तीन मैचों की सीरीज की तरह लेना होगा, लेकिन हमें यह दिमाग में रखना होगा कि पहले दो मैच हर हाल में जीतने हैं।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!