Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
ताज़ा खबरेंदेश

जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को पुलिस बिहार से लेकर दिल्ली पहुँची – कोर्ट में किया जाएगा पेश

आकाश ज्ञान वाटिका। 29 जनवरी, 2020 (बुधवार)। देशद्रोही भाषण देने के आरोपित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली पहुंच गई है। विमान  टर्मिनल वन पर करीब 12.30 बजे लैंड किया। शरजील को एयरपोर्ट से सीधे मेडिकल के लिए हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। मेडिकल करने उसके बाद साकेत कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा। पुलिस पूछताछ के लिए कोर्ट से शरजील की रिमांड मांगेगी

जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिहार के जहानाबाद से मंगलवार को गिरफ्तार किया था। शरजील ने पहचान छिपाने के लिए बाल व दाढ़ी छोटी करा ली थी। पुलिस ने वह कार भी जब्त कर ली थी, जिससे वह भागने की तैयारी में था। मंगलवार देर शाम पुलिस ने उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के समक्ष पेश कर 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लिया। उसका मेडिकल कराने के बाद पटना ले जाया गया। सुरक्षा के लिहाज से उसे महिला थाने में रखा गया था।

गिरफ्तारी के लिए बनाई गई थी 5 टीमें

दिल्ली क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि शरजील को गिरफ्तार करने के लिए पांच टीमें बनाई गई थीं। पटना, जहानाबाद, मुंबई सहित उसके अन्य ठिकानों पर रविवार और सोमवार को छापेमारी की गई थी। पता चला कि वह सीएए के विरोध में रैली में पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में दिखा है। पुलिस ने उसके गांव काको में छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उसके भाई मुजम्मिल व एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की व शरजील को काको गांव के मलिक टोला से दबोच लिया गया।

क्या है मामला

शरजील का अलीगढ़ मुस्लिम यूर्निवसिटी के भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहा है कि लोग संगठित हो जाएं तो हम भारत से असम को अलग कर सकते हैं। एक-दो महीने के लिए तो ऐसा कर सकते हैं। वह अपील कर रहा है कि रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि हटाने में एक महीना लगे। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।

पांच राज्यों में दर्ज हैं केस

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे आंदोलन में भाषण देते हुए शरजील का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह असम को भारत से अलग करने की बात करता दिख रहा है। यह वीडियो 16 जनवरी का था। इससे पहले भी उसने दिल्ली के जामिया इलाके में 13 दिसंबर को भड़काऊ भाषण दिया था। इसके बाद उसके खिलाफ 25 जनवरी को देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी जांच क्राइम ब्रांच की इंटरस्टेट सेल को सौंपी गई थी। शरजील पर दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भी देशद्रोह के मुकदमे दर्ज हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!