Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म-जगतमनोरंजन

वरुण धवन की फिल्म ‘बवाल’ का नया गाना ‘दिल से दिल तक’ जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2023, रविवार, मुंबई। फिल्म बवाल पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी पहली बार दर्शकों के सामने आ रही है। जहां कुछ दिन पहले निर्माताओं ने बवाल का पहला गाना तुम्हें कितना प्यार करते जारी किया था, वहीं अब फिल्म का दूसरा गाना दिल से दिल तक सामने आ चुका है। इस गाने को लक्ष्य कपूर, आकाशदीप सेनगुप्ता और सुवर्णा तिवारी ने अपनी आवाज दी है।

जाह्नवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दिल से दिल तक गाना साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, छलक गए नैना, तूने मन भर दिया। मेरे खाली से दिल को यूं, तूने घर कर दिया। नितेश तिवारी ने बवाल के निर्देशन की कमान संभाली है, वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं। बवाल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसका प्रीमियर 21 जुलाई को किया जाएगा। बवाल एफिल टावर पर दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनने वाली है।

इस फिल्म के जरिए वरुण धवन औऱ जाह्नवी कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वरुण धवन ने बताया कि, इस फिल्म का किरदार उनका अभी तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदान है। जिसके बाहर और अंदर दोनों तरफ बवाल मचा होता है. साथ ही ये भी कहा कि ये रोल हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। वहीं ट्रेलर के बाद अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि जाह्नवी कपूर इसके बाद ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘देवारा’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!