Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
फिल्म-जगत

‘परम सुंदरी’ की नई रिलीज तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 30 जुलाई 2025, मुम्बई। बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में जल्द ही एक और नाम जुड़ने जा रहा है—’परम सुंदरी’। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी वाली यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अब 29 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट तय की गई है। फिल्म का एक आकर्षक मोशन पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसमें दोनों स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

‘परदेसिया’ सॉन्ग ने मचाया धमाल
फिल्म ‘परम सुंदरी’ का पहला गाना ‘परदेसिया’ रिलीज हो चुका है। इस रोमांटिक ट्रैक में सिद्धार्थ और जाह्नवी के बीच शानदार तालमेल और गहराता प्यार देखने को मिलता है। गाने की सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक दोनों ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं।

लव स्टोरी का नया दौर
हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्रेमकहानियों की वापसी देखने को मिल रही है। पहले ‘सैयारा’ और अब जल्द ही रिलीज होने वाली ‘धड़क 2’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्में दर्शकों के रोमांटिक मूड को भुनाने को तैयार हैं। ‘धड़क 2’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी नजर आएगी, वहीं ‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ और जाह्नवी की केमिस्ट्री मुख्य आकर्षण होगी।

फिल्म की कहानी
‘परम सुंदरी’ एक ऐसी प्रेम कहानी है, जो दो अलग-अलग संस्कृतियों और सोच वाले किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। सिद्धार्थ फिल्म में दिल्ली के एक सफल बिजनेसमैन ‘परम’ का किरदार निभा रहे हैं, जबकि जाह्नवी एक केरल की परंपरागत कलाकार ‘सुंदरी’ बनी हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जीवन के दो विपरीत ध्रुव, प्रेम के धागे से बंध जाते हैं।

निर्देशन व निर्माण
फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘दसवी’ जैसी दमदार फिल्म बनाई थी। फिल्म को दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है, जो अपने अनोखे कंटेंट के लिए जानी जाती है।

(साभार)

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *