Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
फिल्म-जगतमनोरंजन

टाइगर 3 का नया प्रोमो जारी, सलमान खान और इमरान हाशमी के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 5 नवम्बर 2023, मुंबई। सलमान खान की अगली फिल्म टाइगर 3 का नया और धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें इस बार विलेन के रोल में आतिश यानी इमरान खान टाइगर को धमकी देते दिख रहे हैं। फिल्म रिलीज से बस कुछ दिनों की दूरी पर मेकर्स ने फैंस उत्सुकता को और भी ज्यादा तेज करने के लिए फिल्म की नई झलक सबके साथ शेयर की है। इस धमाकेदार प्रोमो की शुरुआत इमरान के फिल्म में निभा रहे किरदार बोल रहे हैं, अब मेरी बारी है, दुनिया के नक्शे से हिन्दुस्तान का वजूद ही मिटा दूंगा मैं, वादा करता हूं टाइगर। इसके बाद टाइगर और जोया के धमाकेदार एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं। इमरान इस रोल में काफी अलग और दमदार दिख रहे हैं, उनका लुक किसी खूंखार विलेन से कम नहीं लग रहा है।

सलमान खान और कटरीना कैफ को तो टाइगर और जोया की भूमिका में आपने देखा ही होगा पर इस बार इमरान का किरदार आपके होश उड़ा देगा। पहली बार विलेन की भूमिका अदा करने वाले इमरान हाशमी क्या कमाल करने के लिए तैयार हैं, दर्शक भी इमरान के वीलेन वाले अंदाज को देखने के लिए काफी एक्साइटमेंट हैं। प्रोमो में इमरान के देश को बर्बाद करने के खतरनाक इरादे साफ नजर आ रहे हैं। प्रोमो देख कर लग रहा है टाइगर और इमरान के किरदार के बीच जमकर एक्शन होने वाला है।

फिल्म का प्रोडक्शन यश राज फिल्म कर रही है और टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म का डायरेक्शन मनीष शर्मा कर रहे हैं। फिल्म दिवाली के मौके यानी 12 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। इसी के साथ ये भी बताया गया है कि फिल्म का पहला शो सुबह 7 बजे रखा जाएगा ताकि सिनेमाघरों में एक्टर के फैन्स दिवाली के त्योहार पर भरपूर लुत्फ उठा सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!