Breaking News :
>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए नई कीमतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को एक दिन स्थिर रहने के बाद 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 23 और 24 मार्च को तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। चुनाव के कारण रिकॉर्ड 137 दिन बाद तेल कंपनियों ने 22 मार्च को ईंधन की दरों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 97.01 रुपये लीटर की जगह 97.81 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 89.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84 पैसे बढ़कर 112.51 रुपये हो गई, जबकि चेन्नै में कीमत 76 पैसे बढ़कर 103.67 रुपये हो गई। कोलकाता में, दरें 106.34 (84 पैसे की बढ़ोतरी) से बढ़कर 107.18 रुपये हो गईं।

मुंबई में डीजल की कीमतों में 85 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। मुंबई की डीजल दरें 96.70 रुपये प्रति लीटर हैं। स्थानीय करों में फर्क के आधार पर तेल के दाम अलग-अलग राज्यों में भिन्न होते हैं। पेट्रोल और डीजल की दरें 4 नवंबर से स्थिर थीं। इस बीच कच्चे तेल की कीमत 30 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ गई।

10 मार्च को विधानसभा चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद दरों में संशोधन की उम्मीद थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। तेल कंपनियां अब घाटे की भरपाई कर रही हैं। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के शीर्ष ईंधन खुदरा विक्रेताओं IOC, BPCL और HPCL को 5 राज्यों में चुनावों के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बनाए रखने के लिए राजस्व में लगभग 2.25 बिलियन डॉलर (19,000 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!