Breaking News :
>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पिथौरागढ़ व ऊधम सिंह नगर में बनेगी नई जेल, उत्तरकाशी में भी जेल के लिए किया जा रहा है जगह का चयन

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2022, मंगलवार, देहरादून। हाई कोर्ट ने प्रदेश की जेलों में सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुविधाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई की तिथि तीन सप्ताह बाद नियत की है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सरकार ऊधम सिंह नगर व पिथौरागढ़ में नई जेल बना रही है। उत्तरकाशी में जेल के लिए जगह का चयन किया जा रहा है। सुविधाओं को लेकर अन्य प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं, जिसमें निर्णय लिया जाना है।

पूर्व में कोर्ट ने जेल महानिदेशक से पूछा था कि राज्य में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कितना पालन किया गया। जेलों में कितने सीसीटीवी कैमरें लगाए गए है, कैदियों की जेल में रहने की क्या व्यवस्था है। उनको क्या शिक्षा व रोजगार दिया जा रहा है। जेल मैनुअल में संशोधन  किया गया है या नहीं, जेलों की क्षमता कितनी है।

मंगलवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में रामचन्द्र उर्फ राजू व संतोष उपाध्याय की अलग अलग जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमें  कहा गया था है कि सुप्रीम कोर्ट ने 2015 में एक आदेश जारी  कर सभी राज्यों से कहा था कि अपने राज्य की जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगायें और जेलों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायें।

राज्य में खाली पड़े राज्य मानवाधिकार आयोग के पदों को भी भरें। 5 साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया। याचिकाकर्ता का कहना है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी निर्देशो का पालन करे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!