Breaking News :
>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

उत्तराखंड के निजी विश्वविद्यालयों में भी लागू होगी नई शिक्षा नीति

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2022, मंगलवार, देहरादून। उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा में नई शिक्षा नीति 15 अगस्त के बाद लागू की जाएगी। नई नीति के अनुसार विश्वविद्यालयों के लिए नया पाठ्यक्रम तैयार किया जा चुका है। विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक में इसे स्वीकृति दिलाएंगे।

विद्यालयी शिक्षा में नई शिक्षा नीति लागू कर चुकी है सरकार

विधानसभा में सोमवार को मीडिया से बातचीत में डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार विद्यालयी शिक्षा में नई शिक्षा नीति लागू कर चुकी है। उच्च शिक्षा में इसे नए सत्र से क्रियान्वित किया जाएगा। नया सत्र अगले माह अगस्त से प्रारंभ होगा। 15 अगस्त के बाद नई नीति के क्रियान्वयन की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। नई नीति के अनुसार उच्च शिक्षा के लिए नया पाठ्यक्रम तैयार किया जा चुका है। इसे आनलाइन पब्लिक डोमेन में डाला गया है। जनता भी पाठ्यक्रम के संबंध में अपने सुझाव दे सकेगी।

केंद्रीयकृत किचन योजना

शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से मिड डे मील का निर्माण और वितरण की व्यवस्था सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। देहरादून में केंद्रीयकृत किचन योजना के लिए 60 करोड़ की राशि हंस फाउंडेशन और 50 करोड़ की राशि अक्षय पात्र संस्था की ओर से दी गई।

उन्होंने केंद्रीयकृत किचन व्यवस्था लागू होने से सरकारी विद्यालयों में कार्यरत भोजनमाताओं को हटाने के अंदेशे को नकार दिया। उन्होंने कहा कि इसे लेकर विपक्षी दलों या किसी को भी भ्रम फैलानेसे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कहीं से भी भोजनमाता को हटाए जाने की जानकारी मिलती है तो शीघ्र उनके संज्ञान में लाई जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!