Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जानिए, जनपद देहरादून के कौन-कौन से क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किये गए एवं होम आयशोलेशन के बारे में जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मई 2021, रविवार, देहरादून (जि.सू.का.)।जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि देहरादून मसूरी क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित बालाहिसार, नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित टेगौर कालोनी, 09 चन्दर रोड डालनवाला, 35/79 सुभाष रोड छाबड़ा पैथोलाॅजी लैब, बद्रीपुर माजरी माफी मार्ग रावत फार्म के पास, बद्रीश विहार काॅलोनी मियांवाला, सन्तला देवी ग्राम जैन्तनवाला मार्ग, तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम लखनवाला नेवट (तिब्बती कालोनी बोर्ड नम्बर-06), ग्राम सुद्धोवाला शक्ति विहार, सुद्वोवाला जेल रोड, ग्राम ठाकुरपुर में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद सघन सैनिटाइजेशन कार्य करवाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम क्षेत्र देहरादून के 50 वार्डाें, नगर निगम ऋषिकेश के सम्पूर्ण वार्डों, नगर पालिका परिषद डोईवाला, हरर्बटपुर, नगर पंचायत सेलाकुई, साहिया में क्वानू रोड, समाल्टा रोड आदि स्थानों पर सेनिटाइजेशन किया गया ।
जिलाधिकारी द्वारा लैब्स एवं टैस्टिंग सेन्टरों में होम आयशोलेशन किट रखवाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद अवस्थित आशोरोड़ी चैक पोस्ट टैस्टिंग सेन्टर, कोरोनेशन चिकित्सालय, तीलू रौतेली महिला हास्टल, आहूजा पैथोलाॅजी लैब, बौंठियाल लैब, डीएनए लैब, नोबर्स लैब ऋषिकेश सहित विभिन्न टैस्टिंग सेन्टरों पर होम आयशोलशन किट रखी गई हैं।

नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत होम आयशोलेशन में रह रहे व्यक्तियों जिन्हें होम आयशोलेशन किट की आवश्यकता है वे एसडीआरएफ द्वारा जारी मोबाईल नम्बर 730294949515 एवं 7302385626 पर व्हाट्सप्प मैसज के माध्यम से अपना नाम पता मोबाईल नम्बर की जानकारी उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित मेडिकल किट प्राप्त कर सकते हैं।

आपदा कन्ट्रोल रूम में होम आयशोलेशन में रह रहे 36 व्यक्तियों की आयशोलेशन किट हेतु काॅल प्राप्त हुई, जिनको होम आयशोलेशन किट के वितरण की कार्यवाही एसडीआरएफ के माध्यम से करवाई जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!