Breaking News :
>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आज नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत 4, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत 1 एवं ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत 2 नए कन्टेंनमेंट जोन घोषित किये गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2021, शनिवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत, स्थित 625 सत्यविहार माया निवास किशननगर चौक, यूनिशन वल्र्ड स्कूल मसूरी रोड, 104 सालावाला तथा मसूरी क्षेत्रान्तर्गत स्थित जे.पी. होटल बर्लोगंज में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप उक्त चारों क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत टी.एच.डी.सी. कालोनी एवं भट्टोवाला रोड आर्शीवाद काॅलोनी लेन नम्बर-01, में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी, को चिकित्सकीय व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त क्षेत्रों में 14 दिनों तक एक्टिव सर्विलांस किया गया तथा किसी भी व्यक्ति में कोराना वायरस के लक्षण नहीं पाये जाने के फलस्वरूप मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति के आधार पर उक्त क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि कोविड-19 संक्रमण के बढते प्रसार के दृष्टिगत तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत राजकीय दून मेडिकल कालेज एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के कोविड-केयर सेन्टर में तैनात समस्त चिकित्सा स्टाफ हेतु होटल शुभम एवं होटल सिटी पैलेस को अधिग्रहित किया गया हैं इसी प्रकार तहसील ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत स्थित एम्स चिकित्सालय के समस्त चिकित्सा स्टाफ हेतु होटल घरोंदा ऋषिकेश को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक अधिग्रहित किया गया है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी स्पोर्टस स्टेडियम रायपुर में स्थापित किए गए कोविड केयर सेन्टर में समस्त व्यवस्था बनाए रखने हेतु विपुल सैनी अधिशासी अभियन्ता, अस्थाई खण्ड लो.नि.वि. ऋषिकेश तथा डाॅ० अनुज डिमरी उप पशु चिकित्साधिकारी देहरादून को नामित किया गया है। उन्होंने नामित किए गए अधिकारियों को कोविड केयर सेन्टर में चिकित्सा टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा किसी अपरिहार्य घटना से तत्काल उप जिलाधिकारी सदर को अवगत कराएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!