Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कई राज्यों में फिर से अपना पाँव पसारने लगा कोरोना वायरस, महाराष्ट्र में फिर बढ़ने लगे नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2021, रविवार, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस फिर से अपना पाँव पसारने लगा है। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2507 एक्टिव केस बढ़े हैं। इससे एक्टिव दर बढ़कर 1.32% हो गई है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 11,667 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 97.25% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.42% है। आज लगातार छठे दिन देश में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल देखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14,264 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 90 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़ रही है। जिससे सरकार चिंतित है।

महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण ब़़ढता ही जा रहा है। राज्य में शनिवार को 6,281 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अबतक 20.93 लाख संक्रमित पाए जा चुके हैं और 51,753 लोगों की मौत हो चुकी है। अमरावती जिले में सबसे ज्यादा मामले मिल रहे हैं, जिसको देखते हुए वहां लॉकडाउन को सोमवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसग़़ढ, मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दैनिक आंकड़ों ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। इन राज्यों के चलते पिछले 22 दिनों में पहली बार 14 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 9 लाख 91 हजार 651 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 6 लाख 89 हजार 715 लोग रिकवर हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 1 लाख 45 हजार 634 हो गए हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 56 हजार 302 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 1 करोड़ 10 लाख 85 हजार 173 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 4 लाख 32 हजार 931 लोगों को टीका लगाया गया है।

देश में अब तक 21 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 20 फरवरी, 2021 तक 21,09,31,530 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 6,70,050 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!