Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
ताज़ा खबरेंदेश

राहत भरी खबर : कोरोना वायरस के नए मामलों में आ रही है तेजी से कमी, देश में बीते 24 घंटों में 1,27,510 नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2021, मंगलवार, नई दिल्ली।  पिछले दिनों जिस तरह कोविड-19 के मामलो में तेजी के रिकॉर्ड बन रहे थे उसी तरह अब मामलों में आ रही कमी रिकॉर्ड कायम करने लगी है। मंगलवार सुबह नए संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 8 अप्रैल के बाद सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है। भारत में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1,27,510 नए मामलों की पहचान हुई और 2,795 लोगों की मौत दर्ज की गई। वहीं 2,55,287 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए और इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिला। यह आंकड़ा मंगलवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में सोमवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 34,67,92,257 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 19,25,374 सैंपल की टेस्टिंग केवल कल की गई।  देश में कुल संक्रमण का आंकड़ा 2,81,75,044 हो गया और अब तक मरने वालों की संख्या 3,31,895 है। वहीं महामारी कोविड-19 से जंग में अब तक कुल 2,59,47,629 लोग जीत हासिल कर चुके हैं। हालांकि देश में अभी 18,95,520 सक्रिय मामले हैं। देश में इस साल 16 जनवरी से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया जिसमें कुल 21,60,46,638 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

विदित रहे कि वर्ष 2019 के अंत में चीन के वुहान से पैदा होने वाले कोरोना वायरस ने अब तक दुनिया भर के 170,580,362 लोगों को संक्रमित कर दिया। वहीं दुनिया के तमाम देशों से 3,546,731 लोगों की मौत हो चुकी है। इस क्रम में महामारी की शुरुआत से ही अमेरिका की स्थिति बदतर रही है। यह दुनिया भर के देशों में सबसे अधिक संक्रमित है। यहां अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 33,264,380 और मरने वालों की संख्या 594,568 है। अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर संक्रमित देश है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!