Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
ताज़ा खबरेंदेश

देश में पिछले दो दिनों से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के नए मामले, एक्टिव मामले 5 लाख के नीचे

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2021, गुरुवार, नई दिल्‍ली। भारत में पिछले दो दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रह हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 41,806 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ देश में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,09,87,880 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 581 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कुल मौतों की संख्‍या बढ़कर 4,11,989 हो गई है। इस दौरान 39,130 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं जिसके बाद इनकी संख्‍या बढ़कर 3,01,43,850 हुई। बढ़ते मामलों के बीच एक अच्‍छी खबर ये भी है कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या लगातार दूसरे 5 लाख के नीचे ही बनी हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में एक्टिव मामले 4,32,041 हैं।

आपको यहांं पर बता दें कि देश में 12 जुलाई को कोरोना के 31443 नए मामले सामने आए थे और 13 जुलाइ्र को ये मामले बढ़कर 38792 हो गए थे। इस दिन देशभर में 624 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई थी। बता दें कि 12 जुलाई को सामने आए मामले 108 दिनों में सबसे कम थे।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक देश में ठीक होने वाले मरीजों की दर करीब 97.28 तक पहुंच गई है। वहीं सप्‍ताह के दौरान पॉजिटिविटी रेट 5 फीसद से घटकर 2.21 तक आ गया है वहीं यदि रोजाना के पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो ये 2.15 फीसद है, जो लगातार 24वें दिन 3 फीसद से नीचे रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि देश में 43.80। लोगों के टेस्‍ट किए गए हैं।

गौरतलब है कि देश में बढ़ते मामलों की वजह से देश में तीसरी लहर के आने की आशंका तेज हो गई है। हालांकि सरकार या अन्‍य विशेषज्ञों की तरफ से इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि लॉकडाउन के खत्‍म होने के बाद से लोग लापरवाह हो रहे हैं। उनके मुताबिक लोगों ने मुंह पर मास्‍क लगाना संबंधी जरूरी नियमों को ताक पर रख दिया है, जो तीसरी लहर के आने की संभावना को बढ़ सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!