Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
देश

कई राज्यों में काफी तेजी से बढ़े हैं कोरोना के नए मामले – दूसरे राज्यों से आए प्रवासी श्रमिकों की संख्या काफी ज्यादा

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जून 2020, शुक्रवार। कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। इसमें दूसरे राज्यों से आए प्रवासी श्रमिकों की संख्या काफी ज्यादा है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में सक्रिय कोरोना पॉजिटिव केस में 84.67 फीसद प्रवासी श्रमिक हैं, जो क्वारंटाइन सेंटरों में रह रहे थे। जांच में संक्रमित पाए जाने पर कोविड अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 979 है, जिसमें 829 प्रवासी श्रमिक हैं। अन्य सक्रिय केस में भी अधिकांश की ट्रैबल हिस्ट्री है। शेष चिकित्साकर्मी या अधिकारी-कर्मचारी हैं, जिनकी ड्यूटी प्रवासी श्रमिकों की देखभाल, अस्पतालों आदि में रही है।

सभी प्रवासी श्रमिकों की निगरानी और सख्त की गई

उप्र में कोरोना से संक्रमित मिले कुल 12088 मरीजों में से दूसरे राज्यों से आए प्रवासी श्रमिक 3303 हैं। जो कि कुल मरीजों का 27.32 फीसद है। फिलहाल दूसरे राज्यों से आए इन प्रवासी श्रमिकों की निगरानी के लिए गांव व मोहल्ले में कमेटियां बनाई गई हैं और इन्हें घर पर ही होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। हालत बिगड़ने पर इन्हें कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती कराने की व्यवस्था है। फिलहाल सभी प्रवासी श्रमिकों की निगरानी और सख्त की गई है। सभी को चेतावनी भी दी गई है कि अगर वह होम क्वारंटाइन के दौरान बाहर निकलने तो महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है।

36 फीसद कोरोना संक्रमण दूसरे राज्यों से लौटे लोगों से फैला

राज्य में अभी तक दूसरे राज्यों से लौटे करीब 30 लाख प्रवासी श्रमिकों में से 15.13 लाख की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। वहीं जम्मू कश्मीर में 10 जून तक कुल 4507 कोरोना संक्रमण के मामले आए। इनमें से 1605 दूसरे राज्यों से लौटे श्रमिक, छात्र और अन्य कामगार शामिल हैं। करीब 36 फीसद कोरोना संक्रमण दूसरे राज्यों से लौटे लोगों के कारण फैला। उत्तराखंड में गुरुवार दोपहर तक कोरोना संक्रमण के 1640 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें करीब 95 फीसद मामले प्रवासियों या उनके संपर्क में आए लोगों के हैं।

प्रवासियों का रिकवरी रेट पूर्व के मरीजों की तुलना में बेहतर

उत्तराखंड के कोविड-19 के चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि पांच मई के बाद ही उत्तराखंड में प्रवासियों की आमद तेज हुई। तब तक राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 62 थी। इसी बीच प्रवासियों की आमद के साथ ही कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढा, सैंपलिंग और जांच में तेजी आने से बड़ी संख्या में नए मामले सामने आए। अभी तक सामने आए कुल 1640 मामलों में लगभग साढे चौदह सौ प्रवासियों के हैं, इनमें लगभग पांच प्रतिशत वे लोग भी हैं, जो प्रवासियों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। हालांकि, प्रवासियों का रिकवरी रेट पूर्व के मरीजों की तुलना में बेहतर है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!