Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
देश

अब नहीं होगी नेटवर्क प्रॉब्लम लक्षद्वीप में

लक्षद्वीप में नेटवर्क प्रॉब्लम...अब नहीं होगी !

नई दिल्ली। ‘लक्षद्वीप’ यानि एक लाख द्वीपों का समूह…भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। 36 बेहद सुंदर द्वीपों वाला ये प्रदेश अपने खूबसूरत उजले समुद्री किनारों और साफ-सुंदर नीले पानी वाले समंदर और मूंगा चट्टानों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। हालांकि, इनमें से केवल 10 समुद्री किनारे ऐसे हैं जहां लोग रहते या घूमने जाते हैं। हर साल देश-विदेश से लाखों सैलानी इस प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाने लक्षद्वीप आते हैं।

लक्षद्वीप की प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स

केरल के पश्चिम में स्थित लक्षद्वीप अपनी समृद्ध मरीन लाइफ के लिए प्रसिद्ध है। कवरात्ती, अगाती, अमीन्दवी, एन्ड्रेती और मिनीकॉय यहां के प्रसिद्ध द्वीप हैं जहां सैलानियों को परमिट लेकर जाना होता है। कवरात्ती लक्षद्वीप की राजधानी है। ये आइलैंड पर्ल फिशिंग और सी-फूड सप्लाई के लिए मशहूर हैं। चांदी जैसे सफेद और सुंदर बीच, साफ नीले लैगून यानी खाड़ी और नारियल के पेड़ों से सजी ये धरती किसी भी सैलानी के लिए स्वर्ग से कम नहीं।

समुद्री दुनिया की सैर

लक्षद्वीप के अगाती आइलैंड की गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत आइलैंड्स में होती है। यहां एडवेंचर के शौकीन सैलानी गहरे समुद्र और खाड़ी में तैराकी और डाइविंग का मज़ा ले सकते हैं। यहां की वाटरबोट्स के निचले हिस्से में शीशे लगे होते हैं जिनसे सैलानी बोट में बैठकर समुद्री दुनिया के अंदर की खूबसूरती की झलक ले सकते हैं। साथ ही स्टार फिश और दूसरी रंग-बिरंगी मछलियों समेत कई समुद्री जीव देखे जा सकते हैं।

वाटर स्पोर्ट का लें मज़ा

लक्षद्वीप के कवरात्ती आइलैंड में एडवेंचर वाटर स्पोर्ट का भी मज़ा लिया जा सकता है। यहां के लैगून में केयाकिंग, तैराकी, कैनोयिंग, विंड सर्फिंग जैसे एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स के अलावा स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्केलिंग का भी मजा लिया जा सकता है। यहां नारियल के पेड़ों से घिरे समुद्री किनारे और मूंगा चट्टानों की खूबसूरती भी देखते ही बनती है। वाटर स्पोर्ट्स के शौकीन ज्यादातर सैलानी यहां बंगरम आइलैंड घूमने जाते हैं।

ऐसे जाएं लक्षद्वीप

लक्षद्वीप जाने के लिए कोच्चि होकर जाना होता है। यहां से हवाई और जलमार्ग के जरिए आसानी से लक्षद्वीप पहुंचा जा सकता है। कोच्चि से लक्षद्वीप के लिए आसानी से फ्लाइट मिल जाती है या फिर शिप के ज़रिए भी पहुंचा जा सकता है।

घूमने का सही समय

लक्षद्वीप का मौसम गर्मी और उमस भरा होता है। गर्मियों में यहां का तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है और यहां पूरे साल किसी भी वक्त जा सकते हैं। जून से सितंबर के बीच यहां भारी बारिश होती है। ऐसे में बोट्स को गहरे समुद्र में जाने की मनाही है। अगर आपको वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ लेना हो तो अक्टूबर से मई का समय यहां आने के लिए सही रहता है।

नेटवर्क प्रॉब्लम भूल जाएं

अगर आप लक्षद्वीप घूमने जा रहे हैं, लेकिन वहां आपको अच्छे नेटवर्क की चिंता सता रही है, तो टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि अब लक्षद्वीप में भी  4G सेवा शुरू हो चुकी है। अब आप लक्षद्वीप में मोबाइल ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का मज़ा ले सकते हैं। वीडियो कॉल करनी हो, फोटो अपलोड या लोकेशन लाइव और वीडियो शेयरिंग, ये सभी चीज़ें बड़े आराम से हो सकती हैं। शुरुआत में ये सुविधा लक्षद्वीप के अगाती, बंगरम और कवरत्ती द्वीप में उपलब्ध होगी। धीरे-धीरे द्वीपसमूह के बाकी हिस्सों में भी 4G सेवा का विस्तार किया जाएगा।पहला प्राइवेट मोबाइल ऑपरेटर है जिसने साल 2008 में लक्षद्वीप में मोबाइल सर्विस की शुरुआत की थी और अब यहां 4G सर्विस की शुरुआत भी ने ही की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!