Breaking News :
>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंविदेश

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा पहुँचे पशुपति नाथ मंदिर, परंपरागत तरीके से किया दर्शन पूजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2022, रविवार, नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने एक दिन के प्रवास पर रविवार की सुबह वाराणसी पहुंचे। नेपाल के प्रधानमंत्री का विमान नई दिल्ली से सुबह वाराणसी के लिए रवाना हुआ।  सुबह दस बजे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी पर वह एयर इंडिया के विमान से पहुंचे। एयरपोर्ट पर नेपाल के पीएम का मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी स्‍वागत किया। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्‍नी अर्जू देउबा और नेपाल के अधिकारियों की भी मौजूदगी रही।

बाबा दरबार परिक्षेत्र स्थित काल भैरव मंदिर में हाजिरी लगाने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बाबा दरबार में गए और वैदिक परंपराओं के अनुसार बाबा का दर्शन पूजन और अनुष्‍ठान किया। इस दौरान उन्‍होंने नेपाल की सुख समृद्धि और शांति के लिए बाबा का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वह नेपाली पशुपति नाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन परंपरागत तरीके से किया।  

बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद नेपाल के पीएम और उनकी पत्‍नी श्रीकाशी विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। बाबा दरबार के गर्भगृह में वैदिक रीति रिवाजों के साथ नेपाल के पीएम ने बाबा काशी विश्‍वनाथ का अभिषेक किया। इस दौरान वैदिक ब्राह्मणों के आचार्यत्‍व में पारंपरिक पूजन के साथ ही नव्‍य और भव्‍य कारिडोर परिसर का भी भ्रमण किया। साथ में मौजूद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नेपाल के पीएम को काशी के नव्‍य और भव्‍य स्‍वरूप के बारे में भी अवगत कराया।

बाबा दरबार परिक्षेत्र में सुबह 10.45 बजे नेपाल के प्रधानमंत्री की गाड़ी कालभैरव चौराहे से आगे चली गई तो मंत्री रविन्द्र जायसवाल भाग कर गाड़ी के पास गये उसके बाद नेपाल के प्रधानमंत्री की गाड़ी कालभैरव मंदिर पहुंची। यहां पर सीएम के साथ वह काल भैरव मंदिर पहुंचे और बाबा का दर्शन पूजन किया। यहां पर सपत्‍नीक उन्‍होंने दर्शन पूजन किया और आशीर्वाद लेकर श्री काशी विश्‍वनाथ मंदिर दर्शन के लिए रवाना हो गए। 

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा का पारंपरिक तौर पर स्‍वागत के बाद गणमान्‍य लोगों से परिचय भी कराया गया। नेपाल के पीएम बाबतपुर एयरपोर्ट से सपरिवार बाबा कालभैरव, बाबा विश्‍वनाथ और पशुपतिनाथ नेपाली मंदिर दर्शन पूजन के लिए रवाना हो गए। रास्‍ते में स्‍कूली छात्रों और सामाजिक संस्‍थाओं की ओर से उनका स्‍वागत रास्‍ते भर किया गया। सर्किट हाउस के ठीक सामने लगे मंच पर अयोध्या से आए माता प्रसाद वर्मा और शीतला प्रसाद वर्मा के साथ बीस कलाकार पारंपरिक ड्रेस में अवधी लोक नृत्य फरूवाही की प्रस्तुति करते रहे। वहीं इसी मंच पर ललितपुर से आए कलाकार धर्मेंद्र कुमार ने बुंदेली सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक राई नृत्य करके नेपाली प्रधानमंत्री सहित यूपी के सीएम का स्वागत किया। इस दौरान सभी कलाकारों के हाथों में भारतीय और नेपाली झंडे फहरते रहे।

एयरपोर्ट पर स्‍वागत के बाद काफ‍िला शहर की ओर रवाना हो गया। रास्‍ते में सड़क के दोनों ओर काफी दूर तक लोगों का हुजूम उमड़ा रहा और नेपाल के पीएम का झंडों और फूलों से स्‍वागत किया। इस दौरान नारे लगाकर पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री का लोगों ने उत्‍साह भी बढ़ाया। बाबतपुर से निकला नेपाली पीएम का काफ‍िला हरहुआ और तरना बीएचईएल से शहर की ओर बढ़ा तो नेपाल के झंडों से सड़क का हर छोर पड़ा नजर आया। रास्‍ते में सांस्‍कृतिक आयोजनों से भारत और नेपाल के बीच सांस्‍कृतिक संबंध भी स्‍पष्‍ट तौर पर परिलक्षित हो रहे थे।

एयरपोर्ट पर स्‍वागत के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के काफ‍िले के साथ शहर की ओर रवाना हो गए। रास्‍ते भर नेपाल के पीएम के स्‍वागत में लोग हाथों में भारत और नेपाल के झंडे लहराते हुए उनका स्‍वागत करते नजर आए। वहीं कई प्रमुख स्‍थानों पर सांस्‍कृति आयोजनों के जरिए नेपाल के पीएम का स्‍वागत भी किया गया। स्‍वागत से नेपाल के पीएम अभिभूत नजर आए वहीं उनकी पत्‍नी भी इस दौरान मौजूद रहीं। 

नेपाल के पीएम के रविवार को आगमन के एक दिन पूर्व ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नेपाली मंदिर सहित बाबा दरबार जाकर नेपाल के पीएम के आगमन की तैयारी को परखा। वहीं वृद्ध माताओं से भी उन्‍होंने बातचीत कर कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान वह प्रशासनिक तैयारियों से संंतुष्‍ट नजर आए।

रात से ही नेपाली पशुपतिनाथ मंदिर में साज सज्‍जा का क्रम शुरू हो गया। सुबह मंदिर परिसर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी रखी गई और मंदिर को भव्‍य रूप से फूलों से सुसज्जित किया गया है। काल भैरव मंदिर के पास भारत और नेपाल का झंडा लेकर प्रयागराज से आये कलाकार नेपाली पीएम के स्‍वागत के लिए खड़े रहे। काशी में नेपाली समुदाय की ओर से भी अपने पीएम के स्‍वागत के लिए तैयारियां की गई हैं। हाथों में भारत और नेपाल के झंडों को लेकर भारत नेपाल मैत्री को लेकर काशी अनोखे नेपाली रंग में रंगी नजर आई। 

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा श्री काशी विश्‍वनाथ मंदिर स्थित बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। इसके पूर्व बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन के बाद नेपाल सरकार द्वारा संरक्षित पशुपति नाथ मंदिर में भी जाकर मत्‍था टेका। इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे और उनको काशी के नव्‍य भव्‍य कारिडोर निर्माण और यहां के महात्‍म्‍य के बारे में अवगत कराया। 

एयरपोर्ट पर नेपाल के प्रधानमंत्री की आगवानी के लिए मेयर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक अवधेश सिंह, एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!